अफगानिस्तान सीरीज के लिए Team India चयन में हुए 4 सबसे चौंकाने वाले फैसले, इन्हें जानकर फैंस का ठनक रहा माथा
Published - 20 May 2026, 12:13 PM | Updated - 20 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम सेलेक्शन के दौरान ऐसे चार चौंकाने वाले फैसले भी लिए हैं, जिनको जानकर फैंस का माथा भी ठनक जाएगा।
बता दें कि, चयन समिति की अगुवाई कर रहे अजीत अगरकर की अध्यक्षता में ये चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं, जहां पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वह चार चौंकाने वाले फैसले।
औसत प्रदर्शन के बावजूद जगह क्यों?
पंजाब के 6.5 फीट लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को पहली बार टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है। गुरनूर पंजाब के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है, परंतु इसके बावजूद चयन समिति ने गुरनूर पर दांव लगाया है।
कहा जाता है कि गुरनूर कप्तान शुभमन गिल के काफी खास दोस्त हैं और दोनों ऐज ग्रुप से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। यहां तक कि गुरनूर इस समय गुजरात टाइंटस का हिस्सा भी हैं, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
आकिब नबी को टेस्ट में जगह क्यों नहीं?
टीम सेलेक्शन (Team India) से पहले माना जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में चांस मिल सकता है।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 10 मैच की 17 पारियों में 12.56 की शानदार औसत के साथ 60 शिकार किए थे, जिसमें 7 बार फाइव विकेट हॉल शामिल थे। लेकिन, इस प्रदर्शन के बावजूद उनको टेस्ट में मौका नहीं दिया गया, जो कि काफी चौंकाने वाला फैसला था।
अक्षर पटेल क्यों टेस्ट और ODI दोनों से बाहर?
दाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वनडे और टेस्ट दोनों श्रृंखला में चांस नहीं मिला है, जबकि उनके स्थान पर लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे पर दांव खेला गया है, जो कि निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं।
लेकिन अक्षर को वनडे और टेस्ट में चांस क्यों नहीं मिला, इसको लेकर अगरकर ने संतुष्टि वाला जवाब नहीं दिया। उनका कहना था कि वनडे विश्व कप 2027 से पहले कुछ ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहते थे और यह उसी का हिस्सा है।
क्या अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था ये ख़ास इशारा? Vaibhav Suryavanshi का A सेलिब्रेशन हुआ Decode
Team India: पंत को क्यों उपकप्तानी से हटाया?
बाएं हाथ के विध्वंसक बल्लेबाज ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने उपकप्तानी के पदभार से मुक्त कर दिया है और उनकी जगह केएल राहुल को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि पंत को पिछले वर्ष (Team India) ही इंग्लैंड दौरे पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब उनको उप कप्तानी के पद से हटा दिया गया है।
हालांकि, अगरकर ने बताया है कि चयन समिति चाहती है कि पंत बिना किसी अतिरिक्त दवाब के बल्लेबाजी कर सके, जिसके चलते उनसे उप कप्तानी वापस ली गई है। जबकि 2025 में पंत ने 7 मैच (Team India) की 13 पारियों में 48.38 की दमदार औसत से 629 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है। चौंकाने वाली बात ये है कि अधिकांश रन उनके उप कप्तान रहते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर