IND vs AFG: 4 खिलाड़ी जो टेस्ट टीम में चयन के थे हकदार, लेकिन सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज, इनके साथ हुई नाइंसाफी

Published - 20 May 2026, 10:50 AM | Updated - 20 May 2026, 11:27 AM

IND vs AFG

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है. लेकिन टीम का ऐलान होते ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक बहस छिड़ गई है. क्योंकि कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है.

ऐसे में चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने किस आधार पर टीम चुनी है. आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही 4 खिलाड़ियों की जो कि टेस्ट टीम (IND vs AFG) में खेलने के हकदार थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

IND vs AFG: यह 4 खिलाड़ी थे खेलने के हकदार

1. आकिब नबी

IND Vs AFG

लिस्ट में पहला नाम आकिब नबी का है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. गेंद और बल्ले से दोनों से टीम की जीत में योगदान देने की क्षमता उन्हें खतरनाक ऑलराउंडर बनाती है.

आकिब की खासियत है सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने की क्षमता. साथ ही नीचले क्रम में उपयोगी बैटिंग करना.

खासतौर से रणजी में आकिब की परफॉर्मेस काबिले तारीफ रही है. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका डिजर्व करते थे. लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया.

आकिब के नाम रणजी ट्रॉफी (2025-26) में 10 मैचों में 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े नॉकआउट मुकाबलों में 5-विकेट हॉल लेकर तहलका मचा दिया था. वहीं, आकिब ने 2024-25 और 2025-26 में लगातार पिछले दो घरेलू सत्रों में लगभग 13 के औसत से 104 विकेट हासिल किए हैं.

2. मोहम्मद शमी

लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद शमी है. वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव किसी भी टीम के खिलाफ मैच का रूख बदल सकता है.

पिछले कुछ वक्त से शमी ने अपने खेल और फिटनेस पर भी काफी काम किया है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में सक्रीय थे, और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी की अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) शमी को भी स्क्वाड में जगह मिलेगी. लेकिन चयनकर्ताओं ने भारत के तेज गेंदबाज को टेस्ट क्रिकेट में अब खेलने लायक भी नहीं समझा. शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 229 विकेट चटकाए हैं.

3. अक्षर पटेल

तीसरे स्थान पर लिस्ट में अक्षर पटेल का नाम है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम (IND vs AFG) से अक्षर को बाहर रखा गया है. बापू को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलना क्रिकेट फैंस को काफी ज्यादा चौंका रहा है. क्योंकि, अक्षर ने पिछले कई सालों से टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है.

वह विकेट निकालने के साथ बल्ले से भी अहम योगदान देते हैं. ऐसे में उन्हें स्क्वाड से बाहर रखना फैंस के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट की समझ से भी बिल्कुल परे हैं. बता दें कि अक्षर पटेल ने 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 688 रन बनाए और 57 विकेट हासिल किए हैं.

GT vs CSK LIVE Streaming: कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण? फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम देखने का तरीका भी जानें

4. स्मरण रविचंद्रन

लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम स्मरण रविचंद्रन का है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम है.

उनकी खासियत है दबाब में रहकर बड़ी पारियां खेलना. 22 साल के स्मरण (Smaran Ravichandran) ने विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार परफॉर्म किया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) टीम घोषणा से पहले क्रिकेट प्रेमियों को पूरी उम्मीद थी कि स्मरण रविचंद्रन को इस बार टेस्ट टीम में खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन सेलेक्टर्स ने उनपर भरोसा नहीं जताया.

कर्नाटक के 22 वर्षीय बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 14 पारियों में 86.36 की औसत से 950 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक लगाए और उनका 227* का सर्वोच्च स्कोर रहा.

GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का खुला राज! जानें कौन सी टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल

Tagged:

team india IND vs AFG afganistan cricket team axar patel Mohmmed Shami Smaran Ravichandran
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

64

15
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com