GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का खुला राज! जानें कौन सी टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल
Published - 20 May 2026, 09:31 AM | Updated - 20 May 2026, 09:37 AM
Table of Contents
GT vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 21 मई गुरूवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.
हालांकि, जीत-हार का असली फैसला पिच पर निर्भर होगा. चलिए तो गुजरात ने चेन्नई (GT vs CSK Pitch Report) मुकाबले से पहले एक बार जान लेते हैं कि अहमदाबाद की पिच किस टीम के लिए मददगार होगी.
GT vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज और गेंदबाजों में से किस का होगा राज?

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच पिच की भूमिका बहुत अहम होगी. बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की लिए संतुलित मानी जाती है. पिच पर गेंद बल्ले से पर अच्छे से आती है, जिस कारण इस स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और और काली मिट्टी मिट्टी से बनी है. इसलिए यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचों के लिए मशहूर है. हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने की वजह से मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए दिखाई देते हैं.
IPL मैचों में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 50
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 25
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 25
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 177.47
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 243/5 (Punjab Kings) 25/03/2025 v Gujarat Titans
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 89 (Gujarat Titans) 17/04/2024 v Delhi Capitals
- सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 204/3 (Gujarat Titans) 19/04/2025 v Delhi Capitals
- हर विकेट पर एवरेज रन- 27.75
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.95
GT vs CSK Pitch Report: किस टीम का होगा पलड़ा भारी?
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का होम ग्राउंड है. शुभमन गिल की कप्तानी वाल टीम अपने सभी घरेलू मैच इसी स्टेडियम में खेलती है. ऐसे में GT के सभी खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच के आदी है. वह यहां की हर परिस्थिति से वाकिफ है. ऐसे में CSK के खिलाफ गुजरात (GT vs CSK Pitch Report) के खिलाड़ियों को इस बात का फायदा मिल सकता है.
ओवरऑल मैचों की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 50 मुकाबलों का आयोजन हो चुका है. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच और पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा भी 25 ही है.
हालांकि शाम के मैचों दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना रहती है. जिस कारण बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर