IPL 2027 की नीलामी में इस खिलाड़ी पर होगी रिकॉर्डतोड़ बोली, बनेगा सीजन का सबसे महंगा प्लेयर

Published - 11 Oct 2026, 12:22 PM | Updated - 11 Oct 2026, 01:13 PM

IPL 2027 Auction 2

IPL 2027 के लिए अभी तक होने वाले ऑक्शन की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर साफ़ हो चुका है कि नीलामी दिसंबर में होगी। वहीं, इसका आयोजन गोवा में होगा। कई सालों से ऑक्शन भारत के बाहर संपन्न हो रहा था, लेकिन इस बार अपने ही देश में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सबमिट करने का समय दिया गया है।

अभी IPL 2027 की नीलामी में समय है लेकिन फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि किस खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हो सकती है और वो सबसे बिकने वाला सबसे महंगा प्लेयर इस बार बन सकता है। तो चलिए आपको इसका जवाब देते हैं।

ये खिलाड़ी बन सकता है IPL 2027 की नीलामी में सबसे महंगा

IPL 2027 Auction 3

आईपीएल के 20वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में बहुत से बड़े खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे, क्योंकि ज्यादातर टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी या फिर ट्रेड के माध्यम से पहले ही उनकी टीम बदल सकती है। इसी वजह से वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की मांग सभी टीमों के बीच देखने को मिल सकती है।

इसकी बड़ी वजह शाई होप का प्रंचड फॉर्म है। यह खिलाड़ी IPL 2027 की नीलामी से पहले टीम इंडिया के खिलाफ रनों का अंबार लगाकार अपने लिए बड़ी बोली लगवाने की तैयारी कर रहा है।

भारत दौरे पर शाई होप का जबरदस्त फॉर्म

दाएं हाथ के बल्लेबाज शाई होप वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर धमाल मचा रहे हैं। सीरीज से पहले संभावना जताई जा रही थी कि शायद कैरेबियाई टीम की तरफ से बल्लेबाजी में ज्यादा अच्छा देखने को न मिले लेकिन कप्तान होप खुद ही फ्रंट से लीड करते हुए बल्ले के साथ टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं।

उन्होंने मौजूदा दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 139 की औसत से 278 रन बनाए और दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उनका स्ट्राइक रेट 112.09 रहा। वहीं, उनके बल्ले से दो शतक भी आए। इसके बाद, 6 अक्टूबर से शुरू हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में भी होप का आतंक देखने को मिला है। उन्होंने दो मैचों में 154 की औसत से 154 रन बनाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 187.80 है। होप के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी देखने को मिला है।

IPL 2027 नीलामी में कई टीमों के बीच खरीदने के लिए मच सकती है होड़

मिनी ऑक्शन में ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं होते हैं। इसी वजह से टीमों की नजर उन खिलाड़ियों पर रहती है, जो हाल ही में अच्छा करके आए हैं। इसी वजह से IPL 2027 की नीलामी शाई होप के लिए काफी अच्छा साबित हो सकती है, क्योंकि वे उन टॉप खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं, जिन पर ज्यादातर फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी।

होप बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग की स्किल भी रखते हैं। इसके अलावा उनके पास कप्तानी का भी अनुभव है। ऐसे में वे एक संपूर्ण खिलाड़ी माने जा सकते हैं। इसी वजह से उनके लिए कई टीमों के बीच होड़ लग सकती है और इसका फायदा उन्हें IPL 2027 की नीलामी में मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: साल 2026 खत्म होते-होते संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब युवाओं को मिलेगा मौका

Tagged:

Shai Hope west indies cricket team IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com