साल 2026 खत्म होते-होते संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब युवाओं को मिलेगा मौका

Published - 11 Oct 2026, 10:36 AM | Updated - 11 Oct 2026, 11:06 AM

Team India 95

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में जगह बनाने के लिए हमेशा से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है. टीम में अपना स्थान हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ती है. पिछले कुछ समय में युवा खिलाड़ियों ने मिले गए मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

इसके बाद टीम मैनेजमेंट भी उन पर लगातार भरोसा जता रहा है. लेकिन इसकी वजह से टीम इंडिया (Team India) के 3 खिलाड़ियों को भारतीय चयनकर्ताओं की अनदेखी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2026 के खत्म होने के बाद ये खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

साल 2026 खत्म होते-होते संन्यास का ऐलान कर सकते हैं Team India के ये 3 खिलाड़ी

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami 5

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम इंडिया (Team India) से बाहर हुए लंबा समय हो गया है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है. लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने के बावजूद वह टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. भारतीय चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर मयंक यादव, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे युवा तेज गेंदबाजों को मौका दे रहे हैं. यही वजह है कि अब कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2026 खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

कभी विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड माने जाते थे ये 3 बल्लेबाज, लेकिन नहीं चला पाए टीम इंडिया में अपना सिक्का

मनीष पांडे

इस सूची का दूसरा नाम कर्नाटक के 37 वर्षीय बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) का है. आईपीएल में पहला शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) में करीब पांच सालों से मौका नहीं मिला है. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था. फॉर्म में निरन्तरता की कमी की वजह से वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके.

वहीं, अब श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे युवा बल्लेबाजों के उभरने के बाद मनीष पांडे की टीम में वापसी मुश्किल लग रही है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर पर विराम लगाकर विदेशी टी20 लीग्स का रुख कर सकते हैं.

उमेश यादव

लगभग तीन सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे उमेश यादव (Umesh Yadav) का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है. साल 2023 से ही भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से दरकिनारे किया हुआ है. फिटनेस समस्याओं की वजह से उमेश यादव को टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी. वहीं, अब जसप्रीत बुमराह, मयन यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, हर्षित राणा की मौजूदगी में उनके लिए टीम में वापसी करना काफी मुश्किल है. ऐसे में संभावना है कि वह इस साल के अंत तक आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com