ऑक्शन में इन 3 ऑलराउंडर्स पर दांव लगाएंगी नीता अंबानी, इन्हें ही बनाएगी हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट
Table of Contents
आईपीएल 2026 के खत्म होते-होते इस बात की संभावना काफी ज्यादा नजर आने लगी कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की विदाई होगी। फ्रेंचाइजी और हार्दिक का नाता काफी गहरा है, लेकिन पिछले तीन सीजन से सब ठीक नहीं है। मुंबई की टीम ने बड़ा रिस्क लेकर हार्दिक को 2024 में दोबारा से अपनी टीम में शामिल करते हुए कप्तानी सौंप दी थी लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
मुंबई इंडियंस की टीम एक भी बार फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। इसी वजह से टीम की मालकिन नीता अंबानी उन्हें दूसरी टीम के साथ ट्रेड कर सकती हैं या फिर नीलामी से पहले रिलीज करने का विकल्प भी अपना सकती हैं। ऐसे में जानिए हार्दिक के रिप्लेसमेंट के लिए किन 3 ऑलराउंडर्स पर नीलामी के दौरान बोली लगाई जा सकती है।
Hardik Pandya की कमी को पूरा करने के लिए इन ऑलराउंडर्स पर नीलामी में दांव लगा सकती हैं नीता अंबानी
1. वियान मुल्डर

इस लिस्ट में पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर का है। मुल्डर को आईपीएल 2026 के लिए किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और न ही उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में मौका मिला था। ऐसे में वे इस बार नीलामी में नजर आ सकते हैं। उनके पास मध्यम गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है और बल्ले के साथ बड़े हिट भी लगा सकते हैं।
वियान मुल्डर की ऑलराउंडर क्षमता को देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के विकल्प के रूप में खरीद सकती है। मुल्डर ने अभी तक 158 टी20 में 2592 रन बनाए हैं और 94 विकेट भी लिए हैं।
2. दासुन शनाका
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका भी आईपीएल 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स में सैम करन के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में जगह ली थी लेकिन अगर करन फिट रहे तो फिर शनाका को रिटेन किए जाने की उम्मीद कम है।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को टारगेट कर सकती है। शनाका भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तरह ही तेज गेंदबाजी और बल्ले से बड़े हिट लगा सकते हैं। यही कारण है कि आईपीएल के अगले सीजन के लिए उन पर दांव लगाया जा सकता है।
3. ब्रैड इवांस
इस लिस्ट में तीसरा और अंतिम नाम ज़िम्बाब्वे के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रैड इवांस का है। इवांस को अभी तक आईपीएल में एक भी बार खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इस बार उनकी मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में एंट्री हो सकती है।
इस खिलाड़ी के पास इंटरनेशनल और अन्य जगहों पर खेले गए मुकाबलों के आधार पर टी20 फॉर्मेट का काफी अनुभव है। उन्होंने अभी तक 65 टी20 में बल्ले के साथ 417 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में 102 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी