IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
Published - 11 Oct 2026, 09:50 AM | Updated - 11 Oct 2026, 10:33 AM
Table of Contents
भारतीय टीम इस महीने न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. 4 नवंबर से दोनों टीमें पांच मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. वहीं, अब क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक खूंखार खिलाड़ी की वापसी हुई है. चयनकर्ताओं ने शुरुआती तीन और आखिरी दो मुकाबलों (IND vs NZ) के लिए अलग-अलग टीम की घोषणा की है.
IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. कीवी चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए दो टीम का चयन किया है. पहले तीन मुकाबलों के लिए टीम का हिस्सा बने कुछ खिलाड़ियों को अंतिम दो मैचों के लिए आराम दिया गया है. इस दौरान फिन एलेन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट टीम में वापसी करने में कामयाब रहे.
26 वर्षीय खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र की टीम में वापसी हुई है. पिछले महीने कंधे में चोट लगने के कारण वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. लेकिन अब चोट से उबरकर टीम में लौटने के लिए तैयार हैं. रचिन रवींद्र शुरुआती तीन मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं. उनसे गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी योगदान देने की उम्मीद होगी. बता दें कि अंतिम दो वनडे के लिए उन्हें रेस्ट दिया गया है.
🚨 NEW ZEALAND ODI SQUAD vs INDIA: All 5 games - Santner, Bracewell, Chapman, Duffy, Will Young, Tickner Games 1-3 - Conway, Henry, Jamieson, Latham, Mitchell, Phillips, Rachin , Nathan Smith Games 4-5 - Allen, Kristian Clarke, Matt Fisher, Ferguson, Mitch Hay, Nick Kelly, Seifert
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2026
इस वजह से हुआ स्प्लिट स्क्वाड के चयन
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीनों प्रारूपों की सीरीज खेली जाएगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. फिर 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. यही वजह है कि कीवी सिलेक्टर्स ने स्प्लीट स्क्वाड का चयन कर सके. तीसरे वनडे के बाद कुछ कीवी खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो जाएंगे. इसलिए आखिरी दो वनडे के लिए सात अन्य खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है.
IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
पहले तीन वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।
आखिरी दो वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
टीम इंडिया में खेलना डिजर्व करते थे ये 4 स्टार खिलाड़ी, लेकिन जिंदगीभर खेलते रह गए सिर्फ रणजी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर