W, W, W.... अफगानिस्तान के खिलाफ इस बांग्लादेशी गेंदबाज ने रचा इतिहास, हासिल कर ली हैट्रिक
Table of Contents
अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला अबू धाबी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत 9 अक्टूबर से हुई और इसके तीसरे दिन यानी आज बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कमाल करते हुए 5 विकेट हॉल लिया।
हसन की घातक गेंदबाजी के कारण ही अफगानिस्तान की टीम 240 पर सिमट गई और बांग्लादेश (Bangladesh) को अपनी पहली पारी की बढ़त के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल हुई। अपने फाइव विकेट हॉल के दौरान हसन ने हैट्रिक लेने का भी कारनामा किया और एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।
Bangladesh के लिए हसन महमूद टेस्ट हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

26 साल के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 2024 में बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए टेस्ट डेब्यू किया और दो साल में ही वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली है। नाहिद राणा की गैरमौजूदगी में हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया और पहली पारी में हैट्रिक ली।
अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर में जैसे ही तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद ] पर विकेट झटके, वैसे ही उनके नाम बांग्लादेश (Bangladesh) की तरफ से तेज गेंदबाज के रूप में पहली हैट्रिक लेने की बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। हसन ने इस्मत आलम, कैस अहमद और जिया उर रहमान को अपना शिकार बनाया।
हसन महमूद के 5 विकेट से अफगानिस्तान 240 पर ढेर
बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर 346 के जवाब में अफगानिस्तान की स्थिति मजबूत नजर आ रही थी लेकिन फिर एक के बाद एक विकेट गिरने से 89.1 ओवर में ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। कप्तान रहमत शाह आखिरी तक 105 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उन्हें मध्यक्रम में ज्यादा किसी का भी साथ नहीं मिला।
एक समय बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए थे लेकिन इकराम अलिखिल (32) आउट हुए और यहीं से हाल खराब हो गया। हसन महमूद के सामने लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए। महमूद ने 5 और इबादत हुसैन ने 4 विकेट लिए।
बांग्लादेश की पहली पारी का ऐसा रहा हाल
इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 92.3 ओवर तक बल्लेबाजी की। बांग्लादेशी ओपनर शादमान इस्लाम ने 67 रन बनाए। वहीं, तंजीद हसन के बल्ले से 83 रनों की पारी आई। लिटन दास ने भी 53 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, यामीन अहमदजई के खाते में 3 विकेट आए।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी