रणजी लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में बना बैठा है टीम का कप्तान

Published - 18 Apr 2026, 08:20 AM | Updated - 18 Apr 2026, 08:33 AM

IPL 2026

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल उजड़ता जा रहा है और उसके बीच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी सबसे ज़्यादा चर्चा में है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई, पॉइंट्स टेबल में नीचे चल रही है

अब सवाल ये है की अगर टीम आगामी मुकाबलों में रहाणे की कप्तानी के साथ बढ़ती है तो क्या सफल हो पाएगी। पूर्व चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने भी इस खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है। कायदे से रहाणे को उनकी उम्र के हिसाब से ये जगह नहीं मिलना चाहिए था।

KKR की IPL 2026 में लगातार हार

KKR

IPL 2026 में KKR की हालत बहुत खराब है। टीम ने अब तक 5 लीग मैच खेले हैं, जिनमें 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा।

मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीमों से मिली हार ने पॉइंट टेबल में उन्हें नीचे धकेल दिया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह तीन बार की चैंपियन टीम अभी तक एक भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है,

जबकि बाकी 9 टीमों में से हर एक को सीजन में कम से कम एक मैच तो जीतने में कामयाबी मिल चुकी है। ऐसे में इस हार की वजह से न सिर्फ कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्कि पूरी टीम की तैयारी और स्ट्रैटेजी पर सवाल उठ रहे हैं।

CSK Playing XI: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, ऋतुराज, सैमसन, महात्रे, ब्रेविस, दुबे....

रहाणे पर निकला क्रिस श्रीकान्त का गुस्सा

पूर्व भारतीय कप्तान और सीनियर कमेंटेटर क्रिस श्रीकान्त ने IPL 2026 के दौरान एक इंटरव्यू में खुले तौर पर रहाणे की कप्तानी को गलत फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि केकेआर को अजिंक्य रहाणे को लगभग एक या दो मौके और देने चाहिए, लेकिन अगर स्थिति नहीं बदली तो उन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए।

साथ ही श्रीकान्त ने सुझाव दिया कि अगर IPL 2026 में टीम को बचाना है तो मध्य भाग में उन्हें नहीं, बल्कि अगर ज़रूरत हो तो बहुत देर में बैटिंग के लिए भेजा जाए। उनका कहना है कि रहाणे सिर्फ कप्तान बनकर खेलें, उनकी तैयारी को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी से थोड़ा दूर रखा जाए। अगर फर्क नहीं पड़ा तो वे खुद कहते हैं कि सुनील नारायण को कप्तान बना देना चाहिए।

SRH vs CSK LIVE: कौन सा ऐप और कौन सा चैनल? मैच कितने बजे होगा शुरू! एक क्लिक में जानें सबकुछ

केकेआर को जीतने होंगे सभी मुकाबले

IPL 2026 में अब तक केवल एक पॉइंट के साथ नीचे की तरफ टिकी KKR के लिए सीजन में बचने का एक ही रास्ता है, बचे हुए हर मुकाबले जीतना। पॉइंट टेबल में उनके पास अभी लगभग 60 प्रतिशत से ज़्यादा मैच खेलने बाकी हैं और ऐसे में अगर टीम मेडिकल या फॉर्म आधार पर भी बदलाव नहीं करेगी तो यह मुश्किल होगा।

कई दिग्गज मानते हैं कि अगर रहाणे की जगह कप्तानी शीर्ष ऑर्डर या युवा चेहरों के हाथ में जाती है तो टीम की रणनीति और फील्ड प्लेसमेंट दोनों बेहतर हो सकते हैं।

इसी बीच यह भी बात चल रही है कि अगर रहाणे बल्लेबाजी की जगह सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएं और टीम में नई चेहरे शामिल किए जाएं, तो शायद IPL 2026 में फिर से टक्कर देने की क्षमता बन सकती है।

Tagged:

ajinkya rahane Kris Srikkanth IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुन्य

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com