SRH vs CSK LIVE: कौन सा ऐप और कौन सा चैनल? मैच कितने बजे होगा शुरू! एक क्लिक में जानें सबकुछ
Published - 17 Apr 2026, 01:56 PM | Updated - 17 Apr 2026, 02:00 PM
Table of Contents
SRH vs CSK: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. इस मैच में सीएसके अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. जबकि हैदराबाद भी अगली जीत हासिल करने के लिए बेताब है.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकती है. वहीं, आप इस मुकाबले का लुफ्त बिना स्टेडियम जाए बिना भी उठा सकते हैं. चलिए तो जानते हैं SRH vs CSK मैच से जुड़ी हर छोटी जानकारी.
SRH vs CSK: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 अप्रैल शनिवार को मुकाबला खेला जाएगा. मैच की शुरूआत भारतीसमयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस 7 बजे होगा. हैदराबाद और चेन्नई के लिए यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है. क्योंकि दोनों टीमों की हार का सिलसिला जारी है. ऐसे में CSK और SRH की कोशिश होगी कि वह यह मैज अपने नाम कर सके.
SRH vs CSK: कौन से चैनल पर देखें लाइव?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network चैनल्स पर उपलब्ध है. आप आसानी से स्टार स्पोर्ट्स पर IPL 2026 के सभी मैचों का लुफ्त उठा सकते हैं. खास बात यह है कि, आप घर बैठे ही अपने परिवार के साथ क्षेत्रीय भाषा में भी मैच देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु से लेकर आप कई भाषाओं में Star Sports पर SRH vs CSK मैच देख सकते हैं.
इस ऐप पर देखें लाइव मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉट स्टार ऐप पर की जा रही है. आप आसानी से सफर करते हुए भी JIO HOTSTAR पर SRH vs CSK मुकाबला देख सकते हैं. हालांकि, आप के पास सब्सक्रिप्शन होना बहुत जरूरी है. जो कि आप को सिर्फ 149 रूपये में भी मिल जाएगा.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर