‘इन खिलाड़ियों ने डुबो दी टीम!’ Hardik Pandya का पोस्ट मैच में फूटा गुस्सा, बताया कौन लगातार हार का ज़िम्मेदार

Published - 17 Apr 2026, 12:21 PM | Updated - 17 Apr 2026, 12:25 PM

Hardik Pandya

आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में मायूसी और नाराजगी का माहौल है। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद टीम के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली।

पंजाब किंग्स ने न केवल खेल के हर विभाग में मुंबई को पछाड़ा, बल्कि कप्तानी के मोर्चे पर भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की रणनीतियों को विफल कर दिया। इस हार के बाद कप्तान ने साफ कर दिया है कि अब टीम में बड़े बदलावों का समय आ चुका है।

मैदान पर पंजाब का दबदबा

Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस के लिए यह रात किसी सदमे जैसा था टीम पहला मैच जीतने के बाद एक भी मुकाबला नहीं जीती है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी निराश दिखे।

उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स ने उनसे बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर बल्लेबाजी की और फील्डिंग में भी वे मुंबई से कोसों आगे थे। कप्तान ने कहा कि इस हार का मुख्य कारण यह रहा कि विपक्षी टीम ने हर स्थिति में उन्हें पछाड़ दिया।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने यह भी माना कि जब गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी, तब उनके बल्लेबाज उसे समझने में पूरी तरह नाकाम रहे। उनके बयान में काफी खामोशी थी जिसे पांड्या ने पोस्ट मैच में इशारों-इशारों में काफी कुछ बयां कर दिया।

2 ग्रुप में बंटी मुंबई इंडियंस! खुद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खोली पोल, ये 3 खिलाड़ियों का बना अलग झुंड

क्या Hardik Pandya लेंगे हार्ड डिसीजन?

हार से आहत हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने संकेत दिए हैं कि अब मैनेजमेंट को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन फैसले लेने की जरूरत है या हम बस इसी उम्मीद में आगे बढ़ते रहें कि चीजें बदल जाएंगी।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का यह बयान इशारा करता है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों या लगातार फ्लॉप हो रहे नामों को अगले मैच से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि हार की जिम्मेदारी लेनी होगी और ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाकर कमियों को सुधारना होगा।

हादिर्क के इस बयान से एक इशारा सूर्यकुमार यादव के उपर भी था जिन्होंने इस साल मुंबई के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके। पंजाब के खिलाफ भी भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले गेंद पर आउट होकर पवेलीयन लौट गए।

RCB vs DC, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा

क्या ओनरशिप और प्लानिंग में हुई चूक?

मैच का विश्लेषण करते हुए हार्दिक पांड्या ने सवाल उठाया कि क्या गलती व्यक्तिगत स्तर पर हो रही है या पूरी टीम के तौर पर। ओनरशिप की बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम को अब खुद से कड़े सवाल पूछने होंगे।

ओस का बहाना न बनाते हुए हार्दिक पांड्या ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि दूसरी पारी में परिस्थितियों ने पंजाब का साथ दिया, लेकिन असल अंतर खेल की क्वालिटी में था। मुंबई के फैंस अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि कप्तान की इस चेतावनी के बाद टीम की किस्मत और प्रदर्शन में बदलाव आएगा।

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com