RCB vs DC, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा

Published - 17 Apr 2026, 11:20 AM | Updated - 17 Apr 2026, 11:27 AM

RCB vs DC

RCB vs DC: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत 18 अप्रैल 2026 को एम बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में होगी. बेंगलुरू और दिल्ली ने अब तक आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है.

ऐसे में दोनों टीमों की बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन RCB vs DC मैच में सारा खेल पिच पर निर्भर रहने वाला है. चलिए तो जानते हैं कि किस टीम की जीत हो सकती है.

RCB vs DC: बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से किस का होगा बोलबाला?

RCB Vs DC

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट है, जो कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच सपाट और कठोर होती है, जो कि बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है. चिन्नास्वामी मैदान भी छोटा है. जिस वजह से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी आसान होता है. वहीं, इस मैदान पर स्पिर्स के लिए रन रोकना काफी मुश्किल होता है.क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. जिस कारण बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं, और हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं. लिहाजा, RCB vs DC मैच में बल्लेबाज काफी रन बना सकते हैं.

IPL मैचों में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 103
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 44
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 55
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 167.19
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 287/3 (Sunrisers Hyderabad) 15/04/2024 v Royal Challengers Bengaluru
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 82 (Royal Challengers Bengaluru) 18/04/2008 v Kolkata Knight Riders
  • सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 186/3 (Deccan Chargers) 08/04/2010 v Royal Challengers Bengaluru
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.99
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.87

दूसरी पारी में रन बनाना आसान

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ओस की भूमिका अहम होती है. फिर रन बनाना काफी आसान हो जाता है. इसलिए कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.

जबकि, दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा आराम से किया जा सकता है. पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच 55 हैं जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या 55 है.

अक्सर मैदान पर 200 से ज्यादा का स्कोर बनता है. अब चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी.

चीयरलीडर पर आया दिल, फिर उसी से रचाई शादी, जानिए क्विंटन डी कॉक की दिलचस्प लव स्टोरी

Tagged:

pitch report RCB vs DC IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रजत पाटीदार

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com