चीयरलीडर पर आया दिल, फिर उसी से रचाई शादी, जानिए क्विंटन डी कॉक की दिलचस्प लव स्टोरी

Published - 17 Apr 2026, 10:27 AM | Updated - 17 Apr 2026, 10:28 AM

Quinton de Kock

Quinton de Kock: क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) को विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता है. उन्होंने आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 60 गेंदों में 112 रनों का शतक जड़ा. तब से सिर्फ हर जगह क्विंटन डिकॉक की चर्चा हो रही है. लेकिन फैंस सबसे ज्यादा उनकी लवलाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक है.

बता दें कि मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाला यह साउथ अफ्रीका का धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज असल जिंदगी में चीयरलीडर की अदाओं पर मर मिटा है.

क्या है Quinton de Kock की पत्नी का नाम और कैसे हुई मुलाकात?

Quinton De Kock

क्विंटन डिकॉक की खूबसूरत पत्नी का नाम साशा हर्ली है. दोनों की पहली मुलाकात 2012 के चैंपियंस लीग टी20 मैच के दौरान हुई थी. इस लीग में डिकॉक हाइवेल्ड लायंस के लिए खेल रहे थे.

जबकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में साशा चीयरलीडर का काम कर रही थी. इसी मैच में दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार देखा था और बात की थी.

दरअसल, क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों की फिफ्टी जड़ी थी. वहीं, साशा डिकॉक की बैटिंग देखकर उनपर फिदा हो गई थी और मैच खत्म होने के बाद बधाई देने उनके पास पहुंची.

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया फिक्स, 3 साल बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार स्टार खिलाड़ी

दोस्ती प्यार में बदली

वहीं, साशा की बधाई लेने के बाद डिकॉक (Quinton de Kock) ने कुछ समय बीतने के बाद मैसेज किया. जहां से दोनों की बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. दोनों रोज बात करने लगे. फिर यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई.

हालांकि, घंटों बात करने के बाद भी डिकॉक ने उनसे नंबर नहीं मांगा. लेकिन कुछ वक्त के बाद साउथी अफ्रीकी खिलाड़ी ने हिम्मत की और साशा से उनसे नंबर मांगा.

फिर सोशल मीडिया से दोनों की दोस्ती फोन पर आ गई. लेकिन दोनों में से किसी को मालूम नहीं हुआ कि कब ये फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई. जल्द ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए और डेट करना शुरू कर दिया.

साल 2015 में डिकॉक ने की साशा संग सगाई

तीन साल तक डेट करने के बाद डिकॉक (Quinton de Kock) और साशा की सगाई 2015 में हुई थी. इंगेजमेंट सेरेमनी में MI बल्लेबाज ने अपने मंगेतर को मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी.

फिर साल 2016 में दोनो ने धूमधाम से शादी की, और कुछ समय बाद ही कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया. जिसका नाम डिकॉक और साशा ने कियारा रखा.

डिकॉक और साशा अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. इस बात का सबूत कपल की फोटोज हैं. अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

डॉग लवर है साशा

डिकॉक (Quinton de Kock) की वाइफ साशा हर्ली सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती है. वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. वहीं, वह क्विंटन डी कॉक को चीयर करने के लिए भी स्टेडियम में भी मौजूद रहती है. बता दें कि साशा एनिमल लवर है, उनके घर में पेट डॉग्स भी हैं. जिनके साथ वह अपनी फोटोज इंटरनेट पर भी पोस्ट करती हैं.

Tagged:

Quinton de Kock mi Quinton de Kock Love Story Sasha Hurly
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com