खलील अहमद का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये 32 वर्षीय खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस का रह चुका है हिस्सा
Published - 17 Apr 2026, 09:12 AM | Updated - 17 Apr 2026, 09:19 AM
IPL 2026 के बीच सीएसके गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmad) केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है। इस बीच उनके संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में ये 32 वर्षीय खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है। ये खिलाड़ी खलील अहमद (Khaleel Ahmad) के प्रतिस्थापन के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस खिलाड़ी के पास अंत के ओवरों में गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव है।
आकाश मधवाल कर सकते हैं रिप्लेसमेंट

32 वर्षीय आकाश मधवाल ने आईपीएल में अपनी पहचान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए बनाई थी। साल 2023 के सीजन में उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर और रफ्तार से सबको प्रभावित किया था।
उन्होंने एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में 5 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। खलील अहमद (Khaleel Ahmad) की जगह अगर टीम किसी ऐसे गेंदबाज को देख रही है जो दबाव की स्थिति में गेंदबाजी कर सके, तो मधवाल एक भरोसेमंद नाम हैं। उनकी गति और मिश्रण उन्हें टी20 फॉर्मेट का माहिर खिलाड़ी बनाते हैं।
CSK vs SRH मैच से पहले ईशान किशन से छिनी जाएगी कप्तानी, अब खिलाड़ी के हाथों टीम की कमान
डेथ ओवर्स में अंशुल कंबोज का दबाव करेंगे कम
आईपीएल के मौजूदा सीजन में युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अंतिम ओवरों में उन पर काफी दबाव रहता है। यदि टीम प्रबंधन खलील अहमद (Khaleel Ahmad) के विकल्प के तौर पर आकाश मधवाल को शामिल करता है, तो इससे गेंदबाजी यूनिट में मजबूती आएगी।
मधवाल के पास डेथ ओवर्स में यॉर्कर फेंकने की खास टेलेंट है, जिससे कंबोज जैसे युवाओं को दूसरे छोर से मदद मिलेगी। खलील अहमद (Khaleel Ahmad) एक बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, जबकि मधवाल दाएं हाथ से तेजी निकालते हैं, जो टीम के लिए एक विविधता भी ला सकता है।
BAN vs NZ Today Match Prediction, 1st ODI- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन
टीम इंडिया की रेस में Khaleel Ahmad?
खलील अहमद (Khaleel Ahmad) इस समय भारतीय चयनकर्ताओं की नजरों में हैं और हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ लीग मैचों में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। हालांकि, लंबे टूर्नामेंट में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बैकअप खिलाड़ियों का होना बहुत जरूरी है।
खलील अहमद की गैरमौजूदगी में आकाश मधवाल जैसा अनुभवी खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करता है। मधवाल ने अब तक आईपीएल में कुल 15 से ज्यादा मैचों में हिस्सा लिया है और वह जानते हैं कि बड़े बल्लेबाजों के खिलाफ किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। खलील अहमद के लिए यह सीजन काफी अहम है, लेकिन आकाश मधवाल का मिश्रण टीम को चैंपियन बनाने में मदद कर सकता है।
खलील अहमद वर्तमान में सीएसके टीम के मुख्य गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा थे उनके चोटिल होने से टीम की गेंदबाजी आक्रमण डगमगा सकता है , लेकिन आकाश मधवाल की उपलब्धता से टीम को रणनीति में बदलाव करने की सुविधा मिल सकती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर