CSK Playing XI: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, ऋतुराज, सैमसन, महात्रे, ब्रेविस, दुबे....

Published - 17 Apr 2026, 03:40 PM | Updated - 17 Apr 2026, 03:49 PM

CSK Plying 11

CSK Playing XI: आईपीएल 2026 में 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स के बीच 18 अप्रैल शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. इस मैच के लिए चेन्नई अपनी संतुलित प्लेइंग XI (CSK Playing XI) मैदान पर उतारना चाहेगी. ऐसे में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में नया बदलाव देखने को मिल सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ बिना किसी गलती के SRH के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेंगे.

CSK Playing XI: संजू और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

CSK Playing XI

चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर रहेगी. संजू पिछले कुछ मैचों से अपनी शानदार फॉर्म में हैं. वह नियमित रन बनाकर टीम के भरोसेमंद ओपनर बनकर उभरे हैं. जबकि, गायकवाड़ दाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज, जो कि अपनी बेहतरीन टाइमिंग के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने कई मुश्किल मैचों में टीमों के लिए बेहतरीन पारियां खेली हैं.

वहीं, तीसरे नंबर पर CSK के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. वह दाएं हाथ के आक्राम बल्लेबाज हैं. जिन्हें चेन्नई ने IPL 2026 मेगा ऑक्शन में मोटी रकम में खरीदा था. आयुष छोटी उम्र में बड़े शॉट्स खेलते हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर में चौथे नंबर पर सरफराज खान खड़े रहेंगे. उनका बल्ला स्पिनर्स को देखते ही खूब बोलता है. पिछले 5 मैचोंं में उन्होंने 182.09 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं.

SRH vs CSK Pitch Report: क्या स्पिनर्स का चलेगा जादू या तेज गेंदबाज होंगे हावी? जानें पिच का मिजाज

CSK का मजबूत मिडिल ऑर्डर

पांचवें नंबर पर मिडिल ऑर्डर में CSK के सबसे भरोसेमंद और खतरनाक फिनिशर शिवम दुबे हैं. जो कि कम ओवर में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. शिवम ने कई बार CSK को आखिरी ओवर्स की कुछ गेंदों में ही मैच जीताएं हैं.

CSK Playing XI में छठे नंबर पर अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं. जिन्हें बेबी एबी डिविलियर्स भी कहा जाता है. वह मैदान पर लंबे-लंबे छक्के और नीचले क्रम में गेंदबाजों पर दबाव बनाने में कारगार हैं.

गेंदबाजी विभाग में कौन कौन बॉलर?

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और खलील अहमद जैसे गेंदबाज CSK के पास मौजूद हैं. जो कि किसी भी विपक्षी टीम की नींद उड़ा सकते हैं. जेमी ओवर्टन 150 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से विकेट लेने में सक्षम हैं.

जबकि, नूर अहमद मिडिल ओवर्स में विकेट लेने में सफल रहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि अंशुल कंबोज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं. वह मुश्किल समय में टीम के लिए डबल भूमिका अदा कर सकते हैं.

चेन्नई अपनी प्लेइंग XI (CSK Playing XI) के साथ हैदराबाद के साथ यह मुकाबला लड़ेगी, और हर हार में जीत दर्ज करना चाहेगी. क्योंकि, CSK दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. अगर टीम को प्लेऑफ में प्रबल दावेदारी साबित करनी है तो अपने सभी मुकाबलों में बेहदरीन प्रदर्शन करना होगा.

CSK Playing XI: चेन्नई की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और खलील अहमद

IPL 2026: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, MS Dhoni इस दिन खेलेंगे पहला मैच, कंफर्म डेट का हुआ ऐलान

Tagged:

CSK vs SRH CSK Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com