IPL 2026: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, MS Dhoni इस दिन खेलेंगे पहला मैच, कंफर्म डेट का हुआ ऐलान

Published - 17 Apr 2026, 02:56 PM | Updated - 17 Apr 2026, 03:02 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: एमएस धोनी फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. थाला जल्द ही फिट होकर मैदान पर कमबैक करने वाले हैं. बता दें कि माही चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 के शुरूआती मुकाबले से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर हो गए थे. अब तक CSK पांच मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें एक भी मैच में धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई दिए हैं.

चेन्नई प्रसंशक भी उनको मैदान पर दोबारा देखने के लिए काफी उत्सुक है. इसी बीच उनकी MS Dhoni के खेलने की कंफर्म डेट का ऐलान हो गया है.

कब होगी MS Dhoni की IPL 2026 में वापसी?

RevSportz की एक रिपोर्ट्स के मुकाबिक, एमएस धोनी IPL 2026 का अपना पहला मैच 26 अप्रैल को चेन्नई में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल सकते हैं. यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जानकारी के अनुसार, धोनी फुल फिटनेस हासिल करने के करीब.
ऐसे में अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ MS Dhoni की वापसी तय है. लेकिन माही के कमबैक से यह सवाल खड़ा होता कि चेन्नई की प्लेइंग XI से कौन बाहर होगा. अगर धोनी टीम का हिस्सा बनते हैं तो किसी एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है.

धोनी की वापसी से किस का कटेगा पत्ता?

MS Dhoni
ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप आर्डर ने लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस की प्लेइंग XI में जगह पक्की है. वहीं. गायवाड़ टीम के कप्तान है. ऐसे में तो उनका नंबर कटने से रहा.
वहीं, गेंदबाजी में CSK की टीम पहले ही नाथन एलिस और खलील अहमद की गैरमौजूदी से जूझ रही है. दोनों इंजर्ड होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम का बॉलिंग डिपार्टमेंट कमजोर दिखाई दे रहा है. टीम के पास फिलहाल जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह के रूप में तेज गेंदबाज मौजूद हैं.
वहीं, नूर अहमद टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं. जबकि, खलील अहमद चोटिल होने के बाद टीम से बाहर हो चुके हैं. इसके बावजूद धोनी (MS Dhoni) को प्लेइंग इलेवन में फिट करने के लिए किसी बल्लेबाज को ही टीम से बाहर होना पड़ेगा.

सरफराज खान होंगे बाहर?

टीम में टॉप क्रम के 4 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों की जगह पक्की है. ऐसे में मीडिल ऑर्डर में 2 जगह बचती है, जिनमें से एक के लिए शिवम दुबके पक्के दावेदार हैं. वह सालों से CSK के भरोसेमंद फिनिशर रहे हैं. ऐसे में टीम से उनका बाहर होना नामुमकिन है. वहीं, अब सरफराज खान का नाम रहता है. जो कि अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. लेकिन धोनी की वापसी से उनको प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ सकता है.

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com