इतने मैच मिस करने के बाद लौटेंगे रोहित शर्मा, अब सीधे MS Dhoni के खिलाफ होगी प्लेइंग-XI में एंट्री

Published - 17 Apr 2026, 01:07 PM | Updated - 17 Apr 2026, 01:17 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. बीती रात मुंबई पंजाब किंग्स से 7 विकेट से हार गई. सीजन की शुरूआत में पहले मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद MI लगातार हार रही है. वहीं, रोहित शर्मा के अचानक चोटिल होने की वजह से टीम और ज्यादा कमजोर पड़ गई है. पिछले मैच में चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं. अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Rohit Sharma कितने मैचों से हुए बाहर?

Rohit Sharma

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलते वक्त चोटिल हो गए थे. उन्हें गुरुवार 16 अप्रैल को लाइव मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. मैदान पर तुंरत फिजियो को बुलाया गया. लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला. फिर वह 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा अगले 2 मैचों से बाहर रहेंगे.

हालांकि, पंजाब के खेलने तक पहले तक रोहित शर्मा लगातार MI के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते रहे. लेकिन टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने खुलासा किया कि रोहित इस मैच में नहीं खेलेंगे. बल्कि हार्दिक ने खुलासा किया कि रोहित करीब दो मैचों में बाहर बैठेंगे. लिहाजा, हिटमैन 20 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर रहेंगे.

LIVE मैच में बिगड़ा माहौल! कैमरे में कैद हुआ Hardik Pandya–Jasprit Bumrah का झगड़ा, इस बात को लेकर हुई बहसबाजी

कब होगी रोहित शर्मा की वापसी?

मुंबई के स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही मालूम होगा कि वह कब तक मैदान पर वापसी करेंगे. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हिटमैन सीधा अब 23 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी करेंगे. वहीं, एमएस धोनी भी IPL 2026 की शुरूआत से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब वह 23 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में MI के खिलाफ मुकाबले से कमबैक करेंगे.

रोहित शर्मा का IPL 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल चार मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 45.67 की औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 8 छक्के निकले. जबकि, हिटमैन के IPL 2026 का एक अर्धशतक भी जड़ा.

वहीं, अब रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से मुंबई खेमा काफी कमजोर नजर आ रही है. टीम 5 मुकाबलों में 1 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं.

‘इन खिलाड़ियों ने डुबो दी टीम!’ Hardik Pandya का पोस्ट मैच में फूटा गुस्सा, बताया कौन लगातार हार का ज़िम्मेदार

Tagged:

MS Dhoni Rohit Sharma Mumbai Indians MI vs CSK mi IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

₹218-₹280 करोड़ के बीच

5
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com