LIVE मैच में बिगड़ा माहौल! कैमरे में कैद हुआ Hardik Pandya–Jasprit Bumrah का झगड़ा, इस बात को लेकर हुई बहसबाजी
Published - 17 Apr 2026, 12:14 PM | Updated - 17 Apr 2026, 01:08 PM
Table of Contents
Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 के 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में PBKS ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. वहीं, मुंबई इस साधारण से मुकाबले में भी हार गई. यह सीजन MI के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है. बॉलिंग से लेकर बल्लेबाजी तक में टीम का निराशाजक प्रदर्शन जारी है.
इसी कारण PBKS बनाम MI मैच में हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने लाइव मैच में ही दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर अपना गुस्सा निकाल दिया.
Jasprit Bumrah के साथ हार्दिक पांड्या का रूखा बर्ताव
दरअसल, बीते रात खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम की बदत्तर हालत देखकर काफी गुस्से में थे. उन्होंने फील्डिंग सेट करते हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर अपना गुस्सा निकाल दिया. वहीं, बुमराह की प्रतिक्रिया से साफ था कि वह भी अपने कप्तान से खुश नहीं है. अब इस दौरान का की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
हार्दिक पांड्या का जसप्रीत बुमराह के प्रति ऐसा बर्ताव देखकर फैंस काफी नाराज है, और उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है," इसी वजह से इसे वापस गुजरात भेज देना चाहिए। क्या ज़बरदस्त बकवास है!
हार्दिक पांड्या फील्ड प्लेसमेंट को लेकर जसप्रीत बुमराह से बहस कर रहा है, दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ को नज़रअंदाज़ कर रहा है और अपनी ईगो वाली बकवास थोप रहा है, जबकि बुमराह को हार मानकर चुप रहना पड़ रहा है.
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN HARDIK PANDYA AND JASPRIT BUMRAH FOR FIELD PLACEMENT 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 16, 2026
When Jasprit Bumrah bowling, Hardik Pandya was seen giving suggestions to him and setting the field according to himself, not according to Bumrah.
Jasprit Bumrah argued once but later surrendered… pic.twitter.com/kXouus6xJE
हार्दिक के ऊपर फैंस का फूटा गुस्सा

दूसरे यूजर ने लिखा, जब आपका सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ कोई रणनीति बना रहा हो और आप उसे नज़रअंदाज़ कर दें... तो फिर जब हालात बिगड़ें, तो हैरान मत होइए। बुमराह अपने खेल को किसी भी और से बेहतर समझते हैं — कभी-कभी नेतृत्व का मतलब सुनना होता है, न कि नियंत्रण करना" साफ जाहिर हैं कि मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक पांड्या के रवैये सा काफी खफा है, और उन्हें दूसरे खिलाड़ियों की इज्जत करने की सलाह दे रहे हैं.
The Legacy built over the years is getting broken brick by brick 💔🥺
— MI Blud☄️ (@micricket2013) April 17, 2026
Wankhede used to be our Fortress but now😞 #IPL #IPL2026 @mipaltan pic.twitter.com/B7YJJO0r3y
जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला अब तक एक विकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी फॉर्म खोते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब तक उन्होंने इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जबकि उन्होंने एक भी विकेट हासिल नहीं किया. ऐसे में मुंबई इंडियंस का बॉलिंग विभाग और ज्यादा कमजोर पड़ा गया है. अन्य गेंदबाजों पर भी बुमराह के विकेट ना निकला पाने की वजह से दबाव बढ़ रहा है.
मुंबई इंडियंस प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर पाई है. चार हार के साथ अब मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. स्टार खिलाड़ियों की भरमार होने के कारण MI अन्य टीमों के मुकाबले पिछड़ती जा रही है. अगर मुंबई को प्लेऑफ का प्रबल दावेदार बनना है तो बचे हुए मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर