टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ पानी पिलाते रह जायेंगे ये 4 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले इन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका

Published - 21 Dec 2025, 01:16 PM | Updated - 21 Dec 2025, 01:20 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा 20 दिसंबर को कर दी गई है। मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मौके पर मौजूद रहे। यहां पर देवजीत सैकिया ने स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा की।

लेकिन इस स्क्वाड में चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें सिर्फ पानी पिलाने के लिए चुना गया है। कोच गौतम गंभीर उन्हें पूरे टूर्नामेंट (T20 World Cup) में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं देंगे और बेंच पर ही बैठाकर रखने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन होंगे ये चार प्लेयर्स।

गंभीर का चहेता भी पिलाएगा पानी

विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, लेकिन इसमें चार प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जो सिर्फ पानी पिलाने का कार्य करते नजर आएंगे। इसमें पहला नाम हर्षित राणा का है जो कि पूरे टूर्नामेंट बेंच पर नजर आएंगे।

कोच गौतम गंभीर चाहकर भी अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी को स्क्वाड में मौका नहीं दें सकेंगे, क्योंकि फास्ट बॉलिंग के तौर पर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दो फ्रंड लाइन पेसर के तौर पर खेलेंगे तो हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। यही कारण है कि हर्षित राणा सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आएंगे और मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों को पानी पिलाएंगे।

ये खिलाड़ी करेंगे बेंच गर्म

सिर्फ हर्षित राणा ही नहीं बल्कि उनके अलावा तीन प्लेयर्स भी ऐसे हैं जो पूरे टूर्नामेंट (T20 World Cup) सिर्फ बेंच पर नजर आएंगे। इसमें दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन भी शामिल हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक रन बनाए थे। लेकिन इसके बावजूद सिर्फ पानी पिलाते दिखेंगे।

वहीं, रिंकू सिंह का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि उनकी जगह फिनिशर के तौर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है, जो कि बॉलिंग भी कर सकते हैं। जबकि चौथा प्लेयर वाशिंगटन सुंदर हो सकते हैं, क्योंकि उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है, जो कि लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को ना चुनकर अगरकर ने कर दी बड़ी गलती, अब पक्का खलेगी टीम को इसकी कमी

T20 World Cup खिताब की रक्षा करना चाहेगा भारत

गत विजेता भारत इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगा। खास बात यह है कि भारत ये टूर्नामेंट घर और श्रीलंका में खेलेगा, जहां पर उनके आंकड़े काफी शानदार हैं, जबकि भारत का स्क्वाड पहले से काफी ताकतवर भी नजर आ रहा है।

वहीं, सूर्या के अलावा अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है जो कि गेंद और बल्ले से टीम की जीत में योगदान देंगे। वहीं, अभिषेक और संजू सैमसन की सुपरहिट सलामी जोड़ी वापस मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं।

T20 World Cup के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

कप्तान सूर्या का जिगरी होने के चलते इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में मिल गई जगह, नहीं तो रणजी खेलने लायक नहीं

Tagged:

ISHAN KISHAN Gautam Gambhir T20 World Cup harshit rana
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com