IPL 2026 की नीलामी में 35 करोड़ तक पा सकते ये 4 खिलाड़ी, इन चारों पर पैसों की बारिश होना हैं तय

Published - 07 Nov 2025, 04:11 PM | Updated - 07 Nov 2025, 11:39 PM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। 15 नवंबर से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्काउट भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं।

लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में कौन-से 4 खिलाड़ी 35 करोड़ से ऊपर की रकम हासिल कर सकते हैं? चलिए उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

IPL 2026 में इन 4 खिलाड़ियों के ऊपर हो सकती है पैसों की बारिश

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का ऑक्शन होने में अभी ज्यादा समय बाकी नहीं है, लेकिन अगर उससे पहले ऑक्शन की बात की जाए तो कौन-से खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर इस बार मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है और किन खिलाड़ियों के पीछे फ्रेंचाइजी पैसा लुटाने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगी उसके बारे में हम आपको बताते हैं।

कैमरून ग्रीन

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 (IPL 2026) मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। कैमरून ग्रीन इस वक्त T20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रीन बात की जाए तो उन्होंने चोट की वजह से आईपीएल 2025 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था। ग्रीन उस वक्त पीठ की चोट से जूझ रहे थे और आईपीएल में नहीं खेले थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उनके ऊपर फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर सकती है, और 35 करोड़ से ऊपर भी रकम उनको मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका ODI सीरीज के लिए शुभमन गिल कप्तान, लेकिन उपकप्तान का नाम बदला, अब इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी

फिन एलेन

न्यूजीलैंड की टीम के धाकड़ बल्लेबाज फिन ऐलन इस वक्त दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में रनों का अंबार लगा रहे हैं। वह T20 क्रिकेट में ऐसे बल्लेबाज हैं जो अगर 6 ओवर तक क्रीज पर टिक गए तो आसानी से 70 -80 रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।

आईपीएल 2025 में उन्हें आरसीबी की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिल सका था। पर आरसीबी अगर फिन को रिलीज करते हैं और वह ऑक्शन में उतरते हैं तो फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए करोड़ों की बारिश कर सकती है।

टिम साइफर्ट

न्यूजीलैंड की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट भी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में काफी महंगी रकम में खरीदे जा सकते हैं, इनके ऊपर भी पैसों की बारिश हो सकती है।

बता दें कि, आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट के तौर पर साइफर्ट को आरसीबी ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था, लेकिन एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अगर आरसीबी उन्हें रिलीज करती है तो फिर मुंबई, चेन्नई, दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी उनपर 35 करोड़ से अधिक की बोली लगा सकती है।

जेमी स्मिथ

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ इस वक्त इंग्लैंड की टीम के लिए T20 फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं। जिस तरह से उनका T20 क्रिकेट में खेलने का अंदाज है वह स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी करते हैं और विकेट कीपिंग का भी विकल्प टीम को देते हैं।

वहीं, अगर जेमी स्मिथ आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उतरने का फैसला करते हैं तो फिर ऐसे में उन्हें खरीदे के लिए फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर सकती है। बता दें कि, जेमी स्मिथ को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें कतार में होंगी, जो एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ हुए 10 बड़े खिलाड़ी, लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम

Tagged:

Finn Allen Tim Siefert Camron Green IPL 2026 Auction
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार ने की थी।

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीता था।