इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद इन 4 खिलाड़ियों का वनडे करियर खत्म, अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका

Published - 23 Jul 2026, 03:04 PM | Updated - 23 Jul 2026, 04:22 PM

Team India

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज खत्म होने के बाद चार भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरे के काले बादल मंडराने लगे हैं.टीम इंडिया (Team India) को इंग्लिश टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहले मैच जीतने के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी अंतिम दो वनडे अपने नाम करने में नाकाम रही और 2-1 से सीरीज गंवा दी.

इस दौरान भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम टीम (Team India) की उम्मीदों पर नहीं खरे उतर पाए. इस बीच टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर भी कई सवाल उठाए गए.वहीं, कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी को काफी निराश किया, जिसके बाद उनके लिए टीम में अपनी जगह बचाए रखना मुश्किल होगा.

इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद इन Team India के इन 4 खिलाड़ियों का वनडे करियर खत्म?

ईशान किशन

Ishan Kishan 3

भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में बतौर बैकअप खिलाड़ी मौका दिया गया था, जिसका फायदा उठाने में वह बुरी तरह से नाकाम रहे. उन्होंने दो मैच खेलते हुए 15 रन बनाए.ईशान किशन के लगातार फ्लॉप होने की वजह भारत का मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ गया. ऐसे में अब भारतीय चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को आजमाना चाहेंगे.

जिम्बाब्वे सीरीज में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

वॉशिंगटन सुंदर

अनुभवी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड वनडे सीरीज में अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. गेंद और बल्ले, दोनों से ही उन्होंने संघर्ष किया. दो मुकाबलों की दो पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वह 54 रन ही बना सका. जबकि गेंदबाजी के दौरान उनके हाथ एक भी विकेट नहीं लगी. इसलिए अब कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे टीम (Team India) से बाहर करने का फैसला कर सकता है.

शिवम दुबे

टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले शिवम दुबे का वनडे करियर कुछ खास नहीं रहा है. उन्हें जब भी एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला तो वह बुरी तरह फेल हुए. इंग्लैंड सीरीज के एक मैच में उन्हें 'गोल्डन डक' आउट होकर पवेलीयन वापिस जाना पड़ा. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट निकाली.

प्रिंस यादव

इस सूची का चौथा और आखिरी नाम भारतीय युवा गेंदबाज प्रिंस यादव का है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी धारधार गेंदबाजी से सू्र्खियां बटोरने वाला यह खिलाड़ी टीम की उम्मीदों पर नहीं खरा उतर पाया और तीसरे मैच में काफी महंगा साबित हुआ. अपने 10 ओवरों में 7.90 की बेहद खराब इकोनॉमी से उन्होंने 79 रन खर्च कर दिए.

रोहित शर्मा कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? डेट और टीम का हुआ ऐलान

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Ind vs Eng Washington Sundar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com