टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को ICC ने सुनाई बड़ी सजा, दे डाला डिमेरिट पॉइंट
Published - 16 Jul 2026, 04:58 PM | Updated - 16 Jul 2026, 06:07 PM
Table of Contents
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज भारतीय टीम (Team India) ने शानदार जीत के साथ किया है. 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में शुभमन गिल एंड कंपनी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 6 विकेटों से जीत दर्ज की. इंग्लैंड T20 सीरीज़ में भारत की हार के बाद भारतीय फैंस टीम के प्रदर्शन से काफी खुश थे. लेकिन अब एक बार फिर उनके लिए बुरी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले आईसीसी ने टीम इंडिया (Team India) के एक खिलाड़ी को कड़ी सजा सुनाई है.
Team India के खिलाड़ी पर गिरी गाज

कार्डिफ में इंग्लैंड के साथ दूसरे वनडे से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाद गुरनूर बराड़ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. एजबेस्टन वनडे मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी हरकत कर दी थी जिसकी वजह से आईसीसी को यह कदम उठाना पड़ा.
हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बोर्ड ने युवा खिलाड़ी पर कोई जुर्माना या बैन नहीं लगाया है. हालांकि, गुरनूर बरार को एक डिमेरिट पॉइंट मिला है. इसके अलावा उन्हें आईसीसी से वार्निंग भी मिली है. मालूम हो कि इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया पहला वनडे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा मैच था.
संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे बेन स्टोक्स, 12 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे मुकाबला
इस वजह से सुनाई सजा
दरअसल, हुआ यह कि इंग्लैंड की पारी का आठवां ओवर गुरनूर बराड़ लेकर आए. उन्होंने मेहमान टीम के स्टार खिलाड़ी बेन डकेट को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिसपर बल्लेबाज ने आगे झुककर शॉट खेला. लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से को छूकर भारतीय गेंदबाज की तरफ चली गई.
ऐसे में गुरनूर बराड़ ने गेंद तुरंत उठाकर बल्लेबाज की ओर फेंक दी. उनके इस एक्शन से बेन डकेट चोटिल होने से बच गए. इसके बाद गुरनूर हाथ फैलाकर अपील करते दिखाई दिए. हालांकि, अपांयर इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वहीं, अब ICC ने भारतीय युवा गेंदबाज की इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.
🚨 BREAKING 🚨
— Sportskeeda (@Sportskeeda) July 16, 2026
Gurnoor Brar has been warned for breaching Level 1 of the ICC Code of Conduct and has received one demerit point on his disciplinary record following the first ODI against England in Birmingham. ❌#Cricket #ODI #ENGvIND pic.twitter.com/b1NrREQ0Ya
गुरनूर बराड़ ने किया था शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि 12.4 ओवर में गुरनूर बराड़ ने बेन डकेट को जसप्रीत बुमराह के हाथों आउट करवाकर टीम इंडिया (Team India) को दूसरी सफलता दिलाई थी. इससे पहले वह जेकब बेथल को पवेलीयन का रास्ता दिखाने नें सफल रहे और इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी का विकेट अपने नाम किया. गुरनूर बराड़ ने भारत के लिए अब तक चार एकदिवसीय मुकाबलें खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज हुए.
Team India के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका, बस ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करना होगा ये छोटा सा काम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर