संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे बेन स्टोक्स, 12 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे मुकाबला
Table of Contents
Ben Stokes Return: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए निर्णायक साबित हुई। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद नाइट क्लब में हुई कंट्रोवर्सी के कारण स्टोक्स की काफी आलोचना हुई थी और उन्हें जांच के कारणउन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में भी नहीं चुना गया था।
हालांकि, तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स की वापसी हुई लेकिन इसी मैच के तीसरे दिन के खेल के बीच में ड्रेसिंग रूप में ऐलान किया कि वह इस मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। स्टोक्स ने टी20आई और वनडे से पहले ही दूरी बना ली थी, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में खेलना जारी रखा था। अब उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपने करियर को अलविदा कह दिया है लेकिन क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई है और संन्यास के बाद से पहली बार एक्शन में नजर आने वाले हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद Ben Stokes वापसी को तैयार

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पहली बार मंगलवार को डर्बीशायर में डरहम के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। स्टोक्स घरेलू टूर्नामेंट वन-डे कप में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट उसी दिन से शुरू हो रहा है, जिस दिन से 'द हंड्रेड' के आगामी सीजन का आगाज होगा।
जब बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को इंग्लैंड टीम के दूसरे टेस्ट के स्क्वाड से बाहर रखा गया था तो इस ऑलराउंडर ने नॉर्थम्प्टनशायर के खिलाफ डरहम के काउंटी चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, स्टोक्स ने कहा था कि इंग्लैंड के लिए खेलने को लेकर उनके मन में "नकारात्मक भावनाएं" आ गई थीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि काउंटी क्रिकेट में वापसी के दौरान खेल के प्रति उनका प्यार फिर से जाग उठा।
12 साल बाद डरहम के लिए डोमेस्टिक वनडे खेलेंगे स्टोक्स
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने वनडे फॉर्मेट से काफी पहले ही दूरी बना ली थी। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के अपना आखिरी 50 ओवर फॉर्मेट का मुकाबला खेला था। वहीं, घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए तो उन्होंने साल 2014 में अंतिम बार घरेलू वनडे मैच में हिस्सा लिया था। इसका मतलब है कि अब वो 12 साल बाद डोमेस्टिक में नजर आएंगे।
वन-डे कप के बाद, स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप में आ सकते हैं नजर
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) डरहम के लिए 12 जुलाई से शुरू हो रहे वन-डे कप में हिस्सा लेंगे, जिसका फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद, सीजन के अंत में एक बार फिर से काउंटी चैंपियनशिप के लिए वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स ने संन्यास की घोषणा के दौरान ही साफ़ कर दिया था कि वो घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टी20 लीग में नजर आते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, तो गंभीर कर देंगे छुट्टी! फिर ये खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप 2027