इंग्लैंड ODI सीरीज में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, तो गंभीर कर देंगे छुट्टी! फिर ये खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप 2027
Table of Contents
Rohit Sharma's last chance England ODI Series: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद, अब हैरी ब्रूक की टीम के खिलाफ एक्शन में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से बर्मिंघम में गए वनडे मुकाबले से हुई और अब अगले दो मैच 16 और 19 जुलाई को कार्डिफ और लंदन में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी हिस्सा लेने की इच्छा जता चुके हैं लेकिन उनकी जगह तभी पक्की हो पाएगी, जब वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला भी चलना बहुत जरूरी है।
बर्मिंघम वनडे में Rohit Sharma रहे फ्लॉप

दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत खास नहीं रही। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने निराश किया। हिटमैन के बल्ले से 21 गेंदों में 11 रनों की पारी आई, जिसमें सिर्फ एक चौका ही शामिल रहा। रोहित शुरुआत से ही थोड़ा जूझते नजर आए और इस दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी परेशानी हुई।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सातवें ओवर में अपनी पारी का एकमात्र चौका लगाया और फिर आठवें ओवर में सैम करन की गेंद पर आउट हो गए। करन की गेंद पर सामने की तरफ चौका लगाने के प्रयास में रोहित गलती कर बैठे और मिड-ऑफ में मौजूद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को कैच थमा दिया। इस तरह रोहित की पारी जल्दी ही समाप्त हो गई।
अंतिम दो वनडे में रोहित को करना होगा कमाल, फ्लॉप होने पर गंभीर कर सकते बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कुछ कमाल न दिखा पाए हों लेकिन अब उनके लिए अंतिम दो मुकाबलों में अच्छा करना काफी जरूरी है। इन दो मुकाबलों में रोहित के बल्ले से रन आए तो निश्चित रूप से उनके आलोचकों का मुंह बंद हो जाएगा।
वहीं, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उन्हें आगे मौके देने के बारे में सोचते हुए वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में बनाए रखेंगे। लेकिन अगर उनका बल्ला नहीं चलता है तो फिर रोहित को ड्रॉप करते हुए एक धाकड़ खिलाड़ी को लाया जा सकता है।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए यशस्वी जायसवाल ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह
रोहित शर्मा की वजह से यशस्वी जायसवाल जैसे होनहार ओपनर को अच्छा करने के बावजूद बाहर बैठना पड़ रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में जायसवाल ने शतक जड़ा था लेकिन उन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। जायसवाल को बाहर किए जाने का कारण रोहित हैं, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ वही पारी की शुरुआत करते हैं।
हालांकि, रोहित इस सीरीज में कुछ कमाल नहीं कर पाए तो फिर यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। पहले वनडे से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान गिल ने भी जायसवाल को वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का हिस्सा बताया था। अभी तक बाएं हाथ के ओपनर ने 6 वनडे में 71.25 की जबरदस्त औसत से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान 2 शतक भी जड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के बीच टीम को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान