इंग्लैंड ODI सीरीज के बीच टीम को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 16 Jul 2026, 09:02 AM | Updated - 16 Jul 2026, 01:00 PM

Retirement 12

Retirement amid IND vs ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। पहला मैच टीम इंडिया के नाम रहा और उसने 6 विकेट से जीत हासिल की। अब इसका दूसरा मैच गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स कार्डिफ में खेला जाएगा।

इस मुकाबले से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर ने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। यह खिलाड़ी लगभग 20 साल से पेशेवर क्रिकेट खेल रहा था और अपनी नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करने में भी कामयाबी हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने Retirement का किया ऐलान

Retirement 13

ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 मैच खेलने वाले दाएं हाथ के ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले लिया है। हेनरिक्स को राष्ट्रीय टीम में आखिरी बार 2021 में मौका मिला था लेकिन वो घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे थे लेकिन अब उन्होंने एक नई शुरुआत के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपने क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगाने का फैसला किया है।

मोइसेस हेनरिक्स घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स टीम का हिस्सा थे। जबकि बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते थे। उन्होंने एक खिलाड़ी के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी जिम्मेदारी उठाई।

खास वजह से मोइसेस हेनरिक्स ने लिया संन्यास

39 वर्षीय मोइसेस हेनरिक्स चाहते तो अभी कुछ और समय तक ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते थे लेकिन अब वो पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट से संन्यास (Retirement) लेने का फैसला किया। दरअसल, हेनरिक्स ने पुर्तगाल के फुंचल में जन्म लिया था और अब वो इसी के लिए खेलेंगे। दाएं हाथ का ऑलराउंडर वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेलने के लिए योग्य होने के बाद, अपने जन्मस्थान के लिए एसोसिएट क्रिकेट खेलना जारी रखेगा।

BBL और ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक के सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी

मोइसेस हेनरिक्स का करियर काफी लंबा रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने मार्च 2025 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले समर में न्यू साउथ वेल्स के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट खेला और जनवरी में सिक्सर्स को BBL फाइनल तक पहुंचाया। उन्हें सिक्सर्स के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला लेकिन दूसरी BBL टीमों की दिलचस्पी थी। इसके बावजूद हेनरिक्स एक ही क्लब के खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म (Retirement) करने का फैसला किया।

इस दिग्गज ने BBL में 154 मैच खेले और सभी 15 सीजन में हिस्सा लिया, जिसमें उनके पहले और आखिरी सीजन के फाइनल मैच भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में सभी फॉर्मेट में हेनरिक्स के 420 घरेलू मैचों से ज्यादा मैच किसी ने नहीं खेले हैं। इनमें न्यू साउथ वेल्स के लिए 110 फर्स्ट-क्लास मैच और 112 लिस्ट-A मैच शामिल हैं। उन्होंने इसी टीम के लिए 38 T20 मैच भी खेले और 2012-13 में चैंपियंस लीग जीतने वाली सिक्सर्स टीम के लिए छह और मैच खेले।

मोइसेस हेनरिक्स के क्रिकेट करियर के ओवरऑल आंकड़े

2006 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मोइसेस हेनरिक्स ने 131 फर्स्ट क्लास मैचों में 6830 रन बनाए और 127 विकेट भी झटके। वहीं, 141 लिस्ट ए मुकाबलों में 3812 रन बनाए, गेंदबाजी में 86 विकेट अपने नाम किए। जबकि टी20 में 301 मुकाबले खेलते हुए 5747 रन बनाए और 120 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 में मोइसेस हेनरिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तीनों ही फॉर्मेट खेलने में कामयाब रहे। उन्होंने कुल 44 मैचों में 636 रन बनाए और 17 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर का मास्टर प्लान, हिटमैन की बल्लेबाजी पर लिया बड़ा फैसला

Tagged:

australia cricket team Sydney Sixers Moises Henriques New South Wales
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com