वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर का मास्टर प्लान, हिटमैन की बल्लेबाजी पर लिया बड़ा फैसला

Published - 15 Jul 2026, 04:27 PM | Updated - 15 Jul 2026, 05:05 PM

Rohit Sharma 3

Gautam Gambhir's masterplan for Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। इस सीरीज के पहले मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला और वह सस्ते में आउट हो गए। भले ही हिटमैन फ्लॉप रहे हों, लेकिन उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी आजादी रहेगी। इसका खुलासा मीडिया रिपोर्ट में हुआ है।

जब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथ से वनडे टीम की कप्तानी गई है, तब से उनकी बल्लेबाजी में काफी बदलाव आ गया है। जहां पहले वो आक्रामक शुरुआत से उदाहरण पेश करते थे, वहीं अब लगता है कि वो खुद की जगह बचाने के लिए रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है और अब टीम मैनेजमेंट ने भी रोहित को आजादी देने का मन बना लिया है। हेड कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि रोहित बिना किसी दबाव के खेलें।

गौतम गंभीर ने दी Rohit Sharma को नेचुरल गेम खेलने की आजादी

Rohit Sharma 4

स्पोर्ट्स तक को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साफ़ संदेश दिया है कि उन्होंने टीम के लिए सालों तक काफी कुछ किया है। इसी वजह से मैनेजमेंट चाहता है कि अब रोहित बिना किसी दबाव के खेलें और अपनी क्रिकेट का लुत्फ़ उठाएं।

दूसरे वनडे से पहले सूत्र ने बताया,

"रोहित ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इस टीम और देश के लिए बहुत कुछ किया है। कोच चाहते हैं कि वह उसी तरह खेलें जैसे उन्होंने अपने पूरे करियर में खेला है और खुलकर खेलें।"

टीम मैनेजमेंट का रोहित शर्मा को मानसिक तनाव से मुक्त करने का प्रयास

2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है। इसके बावजूद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सीरीज दर सीरीज अपने आप को साबित करने के लिए दबाव बनाया जाता है। हालांकि, अब टीम मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दें और बिना किसी मानसिक दबाव के अपना गेम एन्जॉय करें। सूत्र ने बताया,

"भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। अभी पूरा ध्यान वर्तमान पर है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित का मन पूरी तरह शांत रहे, ताकि जब भी वह खेलें, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। जिस तरह से रोहित दबाव में बैटिंग कर रहे हैं, उससे साफ़ है कि उन्हें लगातार जांच-परख के बजाय थोड़ा समय और मानसिक सुकून की जरूरत है। उनके जैसे खिलाड़ी अक्सर तब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं जब वे बाहरी दबाव से मुक्त होते हैं और उन्हें अपनी स्वाभाविक सूझ-बूझ पर भरोसा करने दिया जाता है।

"हर पारी का बहुत ज़्यादा विश्लेषण करने के बजाय, ऐसे खिलाड़ी का समर्थन करना जरूरी है जिसने सालों से भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। एक शांत और आत्मविश्वास से भरे रोहित अकेले दम पर मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं, और कभी-कभी भरोसा और सब्र भी तकनीकी बदलावों जितने ही अहम होते हैं।"

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे में अच्छा करना चाहेंगे रोहित

बर्मिंघम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शुरुआत से जूझते नजर आए। उन्होंने एक चौका जरूर जड़ा, लेकिन इसके अलावा कोई अन्य बड़ा शॉट नहीं लगा पाए। रोहित ने 21 गेंदों का सामना किया लेकिन 11 रन ही बना पाए। सैम करन के खिलाफ सामने की तरफ चौका लगाने के प्रयास में हिटमैन मिड-ऑफ पर मौजूद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक को कैच दे बैठे।

अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीरीज के अंतिम दो मैचों में जरूर बल्ले से कमाल दिखाना चाहेंगे। दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का नया कप्तान लगभग तय? सूर्या नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Tagged:

team india Gautam Gambhir Rohit Sharma IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com