IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का नया कप्तान लगभग तय? सूर्या नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Table of Contents
Mumbai Indians' new captain: आईपीएल 2027 में कई टीमें नए कप्तान की अगुआई में खेलती नजर आ सकती हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। पांच बार की चैंपियन टीम की कमान पिछले तीन सीजन से हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं लेकिन अगले सीजन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह टीम का खराब प्रदर्शन और साथी खिलाड़ियों के साथ हार्दिक का तालमेल न बैठ पाना है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या खुद ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छोड़कर किसी और टीम में जा सकते हैं या फिर मैनेजमेंट उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकता है लेकिन कप्तानी किसी और को सौंपी जा सकती है।
IPL 2027 में Mumbai Indians और हार्दिक पांड्या के रास्ते हो सकते हैं अलग
हार्दिक पांड्या ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। इस फ्रेंचाइजी के लिए 2021 तक खेलने के बाद, उन्होंने गुजरात टाइटंस का हाथ थाम लिया। (Mumbai Indians) GT ने हार्दिक को कप्तानी भी सौंपी। इसके बाद, कप्तान और खिलाड़ी दोनों के तौर पर हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा। गुजरात की टीम अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल चैंपियन बनी और अगले सीजन का फाइनल भी खेला।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ा दांव खेला और ट्रेड के माध्यम से हार्दिक पांड्या को वापस अपनी टीम में शामिल करते हुए उन्हें कप्तान भी बना दिया। रोहित शर्मा को हटाए जाने से टीम का माहौल खराब हो गया और फैंस भी खुश नहीं नजर आए। इसके बावजूद हार्दिक को तीन सीजन तक रिटेन किया गया। हालांकि, वो कप्तान के तौर पर नतीजे नहीं दे पाए और व्यक्तिगत प्रदर्शन से भी निराश किया। इसी वजह से IPL 2027 के लिए इन दोनों का अलग होना तय माना जा रहा है।
हार्दिक से कप्तानी लेने पर नए कप्तान की होगी तलाश
अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैनेजमेंट द्वारा हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीनी जाती है तो फिर नए कप्तान की तलाश होगी। कप्तानी के विकल्पों की कमी नहीं है, स्क्वाड में टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, मौजूदा टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा और अनुभवी जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। इन तीनों को ही मीडिया रिपोर्ट्स में मुंबई इंडियंस की कप्तानी का दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि, सबसे आगे बुमराह माने जा रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है मुंबई इंडियंस की कमान

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में डेब्यू करने से लेकर अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। सीजन दर सीजन बुमराह बेहतर होते गए और कुछ ही सालों में टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक बनकर उभरे। बुमराह काफी परिपक्व हैं और उन्हें पिछले सीजन जब एक मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी का मौका मिला था तो उन्होंने आगे मौका मिलने पर लीड करने की इच्छा भी जाहिर की थी।
सूर्यकुमार यादव अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर माने जा रहे हैं और बल्ले से भी उनका फॉर्म काफी खराब चल रहा है। तिलक वर्मा भी अभी तक पूरी तरह से भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं बन पाए हैं। इसी वजह से बुमराह कप्तानी के लिहाज से मुंबई इंडियंस के लिए बेस्ट विकल्प नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के कोच ने उठाया बड़ा कदम, IND vs ENG ODI सीरीज के बीच अचानक छोड़ी टीम इंडिया