टीम इंडिया के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका, बस ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करना होगा ये छोटा सा काम
Published - 16 Jul 2026, 03:29 PM | Updated - 16 Jul 2026, 04:45 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) का इंग्लैंड दौरा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है. 19 जुलाई को टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना होगी, जहां दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होगी.
हालांकि, इससे पहले भारत को आईसीसी टी20 रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा था. बैक टू बैक दो सीरीज में शिकस्त के बाद टीम (Team India) ने अपने नंबर-1 का ताज गंवा दिया था. लेकिन अब, उसके पास अपना यह मुकाम वापस हासिल का सुनाहरा मौका है.
Team India के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका

अगले सप्ताह से भारत के जिम्बाब्वे दौरे का आगाज होने वाला है. 23 जुलाई को हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों पहले मैच में एक-दूसरे से भिड़ेगी. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ में शर्मनाक हार के बाद, टीम इंडिया के लिए ज़िम्बाब्वे सीरीज़ बहुत अहम है.
कप्तान श्रेयस अय्यर आगामी टी20 श्रृंखला में टीम को जीत दिलाकर अपनी कप्तानी करियर में लगे दाग को मिटाना चाहेंगे. इस दौरान उनके पास आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया (Team India) को आईसीसी टी20 रैंकिंग के नंबर 1 का ताज वापस दिलाने का मौका होगा.
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करना होगा ये छोटा सा काम
दरअसल, टीम इंडिया को आईसीसी टी20 रैंकिग में नंबर-1 का ताज हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम करनी होगी. अगर भारत ऐसा करने में सफल होता है तो वो टी20 क्रिकेट में फिर से अपना दबदबा कायम कर सकता है.
अपने पिछले छह टी20 मुकाबलों में लगातार हार झेलने के बाद टीम को दूसरे पायदान पर खिसकना पड़ा. इस समय भारतीय टीम के नाम 268 रेटिंग और 15532 अंक दर्ज है. वहीं, IND vs ENG टी20 सीरीज 4-0 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने 268 रेटिंग की बदौलत पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है.
वरुण चक्रवर्ती हुए Team India से बाहर
6 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया था, जिसमें वरुण चक्रवर्ती को जगह दी गई थी, लेकिन अब इंजरी की वजह से उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा है. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है. '
अनकैप्ड तेज गेंदबाज यश ठाकुर, अशोक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा हैं. जबकि मयंक यादव और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है. वहीं, लगातार फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन को टीम से बाहर होना पड़ा है.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
वर्ल्ड कप 2027 में एक बार नहीं 3-3 बार होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, जानें पूरा समीकरण
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर