वर्ल्ड कप 2027 में एक बार नहीं 3-3 बार होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, जानें पूरा समीकरण

Published - 16 Jul 2026, 10:16 AM | Updated - 16 Jul 2026, 10:19 AM

IND Vs PAK 2

IND vs PAK Clash World Cup 2027: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप या फिर ICC द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में ही देखने को मिलता है। अगला ICC टूर्नामेंट वर्ल्ड कप 2027 है। इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

इसमें भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा लेकिन इस बार एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार इन दोनों की टक्कर हो सकती है। ICC ने वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदल दिया है। इसके तहत कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इन्हीं की वजह से भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच तीन मुकाबलों का समीकरण बन रहा है।

ICC ने वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में किए ये बदलाव

IND Vs PAK 3

एडिबर्ग में हुई वार्षिक मीटिंग में ICC ने कुछ अहम फैसले लिए, जिनमें वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव भी शामिल है। नए फॉर्मेट के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बड़ी टीमों के बीच मुकाबलों की शुरुआत दूसरे राउंड से होगी। पहले राउंड में 12वें, 13वें और 14वें नंबर पर क्वालिफाई करने वाली टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इनमें से जो टीम टॉप पर रहेगी, उसे दूसरे राउंड में अन्य 11 टीमों के साथ जगह दी जाएगी। फिर इन्हें छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

दूसरे राउंड में भारत-पाकिस्तान की हो सकती है टक्कर

पिछले कुछ सालों में ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है, ताकि इनके बीच कम से एक मुकाबला जरूर हो। इसी वजह से वर्ल्ड कप 2027 में भी इन्हें एक ही ग्रुप में रखे जाने की संभावना है। इसी वजह से दूसरे राउंड में फैंस को IND vs PAK मैच देखने को मिल सकता है। अगर दोनों टीमों ने अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन किया तो फिर इन्हें सुपर-7 का टिकट मिल जाएगा।

सुपर-7 और नॉकआउट स्टेज में भी IND vs PAK दो मुकाबले की संभावना

ICC द्वारा वर्ल्ड कप 2027 के लिए घोषित नए फॉर्मेट के अनुसार, सुपर-7 राउंड में राउंड रोबिन फॉर्मेट में मुकाबले होंगे। इसी वजह से यहां भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए दोनों ही टीमों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस राउंड में अपनी जगह पक्की करनी होगी, तभी इनकी दूसरी भिड़ंत संभव है।

इसके बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकता है, क्योंकि सुपर-7 राउंड की टॉप-4 टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में अगर दोनों टीमों के बीच पहले-चौथे और दूसरे-तीसरे की स्थिति बनती है तो फिर इनके बीच सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है। अगर अलग-अलग स्थिति बनती है तो फिर खिताबी मैच यानी फाइनल में IND vs PAK मैच होगा।

यह भी पढ़ें: ICC टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, तो तिलक वर्मा को हुआ नुकसान, जसप्रीत-अक्षर को भी लगा झटका

Tagged:

team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com