ICC टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, तो तिलक वर्मा को हुआ नुकसान, जसप्रीत-अक्षर को भी लगा झटका

Published - 15 Jul 2026, 03:28 PM | Updated - 15 Jul 2026, 04:22 PM

ICC T20I Rankings

ICC T20I Rankings Update: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई। इस सीरीज के अंतिम दो मैचों के आधार पर आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20आई रैंकिंग में काफी हलचल देखने को मिली है। टीम इंडिया का प्रदर्शन सीरीज के दौरान ज्यादा खास नहीं रहा। पहला मुकाबला रद्द होने के बाद, अगले चार मुकाबलों में इंग्लैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-0 से हराया।

भारत के हाथ से सीरीज जरूर निकल गई और उसे पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ दो या दो से अधिक मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। इसके बावजूद व्यक्तिगत रूप से अच्छा करने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। श्रेयस ने लंबी छलांग लगाई है।

श्रेयस अय्यर को ICC T20I Rankings में हुआ 62 स्थान का फायदा

ICC T20I Rankings 1

सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20आई में कुल 108 रन बनाए। इस दौरान 9 जुलाई को खेले गए चौथे मैच में अय्यर के बल्ले से 49 गेंदों में 163.26 की स्ट्राइक रेट से 80 रनों की नाबाद पारी आई। इस दौरान उन्होंने चार चौके और पांच छक्के भी लगाए। वहीं, पांचवें मैच में 28 रनों की पारी खेली।

इस प्रदर्शन के कारण श्रेयस अय्यर को ICC T20I Rankings में 62 स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 31वें स्थान पर आ गए हैं और उनकी रेटिंग 580 है।

तिलक वर्मा को नुकसान, टॉप-2 में ईशान और अभिषेक का जलवा

जहां टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने लंबी छलांग लगाई है, वहीं उपकप्तान तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अब तिलक 733 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने अंतिम मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था लेकिन फिर भी नुकसान उठाना पड़ा है।

हालांकि, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली और दूसरी पोजीशन बरकरार रखी है। ICC T20I Rankings में नंबर-1 बल्लेबाज ईशान ने पांचवें टी20आई में 56 रन बनाए थे। अभिषेक का बल्ला पांच मैचों की सीरीज के अंतिम दोनों मैचों में नहीं चला और वो सिर्फ 19 रन ही बना पाए। इसके बावजूद उन्हें अपना स्थान बचाए रखने में दिक्कत नहीं हुई।

ICC T20I Rankings में बुमराह और अक्षर को नुकसान

गेंदबाजों में ICC T20I Rankings में वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर रहकर सबसे अधिक रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आखिरी के दोनों मैच मिस किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम के कारण जसप्रीत बुमराह को भारी नुकसान हुआ है। बुमराह पांच स्थान के नुकसान से टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। दिग्गज गेंदबाज 654 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 13वें स्थान पर खिसक गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम दो मैचों में अक्षर पटेल का गेंदबाजी में बेहद साधारण प्रदर्शन रहा और इसकी कीमत उन्हें ICC T20I Rankings में सात स्थान का नुकसान उठाकर चुकानी पड़ी है। अब अक्षर 26वें स्थान पर हैं और उनकी रेटिंग 616 है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI Weather: दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या होगा पूरा खेल? यहां देखिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com