IND vs ENG 2nd ODI Weather: दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या होगा पूरा खेल? यहां देखिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Table of Contents
IND vs ENG 2nd ODI Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से हो गया। पहला वनडे बर्मिंघम में हुआ, जिसका नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में रहा। टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेजबान इंग्लैंड टीम फॉर्मेट बदलते ही फिसड्डी साबित हुई और भारत के सामने टिक नहीं पाई। इसी वजह से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अब इन दोनों टीमों के बीच सीरीज (IND vs ENG) का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि भारत की जीत से इंग्लैंड के हाथ से सीरीज निकल जाएगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगी। दूसरे वनडे का वेन्यू सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ है। चलिए जानते हैं कि मैच के दिन मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश का दखल देखने को मिलेगा या नहीं।
IND vs ENG दूसरे वनडे की वेदर रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 16 जुलाई को खेले जाने वाले दूसरे वनडे के दौरान मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय गर्मी रहेगी और शाम में उमस बढ़ेगी। एक्यूवेदर के अनुसार, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
डे-नाइट मैच होने के कारण दिन की धूप से पिच ड्राई हो सकती है लेकिन शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स प्रभावी हो सकते हैं। हालांकि, शाम के बाद बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद है। इसी वजह से टॉस जीतने वाले कप्तान द्वारा पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।
दूसरे वनडे में बारिश की दखलअंदाजी होने पर क्या होगा?
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार कार्डिफ में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन अगर दखलअंदाजी देखने को मिलती है तो फिर DLS का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, उसके लिए न्यूनतम ओवरों का खेल होना जरूरी है, तभी यह नियम प्रभाव में आएगा। IND vs ENG दूसरे वनडे के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। अगर हालात की वजह से कोई नतीजा नहीं निकल पाता है, तो मैच को 'नो-रिजल्ट' घोषित कर दिया जाएगा।
IND vs ENG दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग
यह भी पढ़ें: कोच गंभीर के हेड कोच से छुट्टी की डेट आई सामने, इस दिन से बंद कर देगी BCCI दाना-पानी
Tagged:
team india England Cricket Team IND vs ENG ODI Series 2026