श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दांव, बिना इंटरनेशनल डेब्यू वाले खिलाड़ी को बनाया कोच
Table of Contents
Team India's New Coach Ahead Of Sri Lanka Tour: 15 अगस्त से भारत को श्रीलंका दौरे की शुरुआत करनी है। इस दौरे पर शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लंबे समय बाद, टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ी श्रीलंकाई सरजमीं पर खेलते नजर आएंगे वहीं, WTC का हिस्सा होने के कारण इस सीरीज का काफी ज्यादा महत्व भी है।
हालांकि, इस सीरीज से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल भी किया और दो दिग्गजों की विदाई भी हो गई। इनमें से एक के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी गई है और वो श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) से पहले जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा यह हो रही है कि जिस नए चेहरे को चुना गया है, उसने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
बिना इंटरनेशनल क्रिकेट खेले ही टीम इंडिया का कोच बना ये दिग्गज
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ के सदस्य सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। डोशेट 2024 से भारतीय टीम के साथ थे, जबकि दिलीप 2021 में राहुल द्रविड़ वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल होकर भारतीय टीम से जुड़े थे।
हालांकि, इन दोनों को ही बोर्ड ने हटा दिया। तभी से चर्चा हो रही थी कि इनकी जगह कौन आएगा। BCCI की तरफ से साफ़ किया गया था कि श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) से पहले रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा और अब फील्डिंग कोच के रूप में सुभादीप घोष को शामिल किया गया है, जिन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच बने सुभादीप घोष

भारतीय टीम का फील्डिंग में कुछ समय से लचर प्रदर्शन देखने को मिला था। खासतौर पर यूके टूर और जिम्बाब्वे में काफी ज्यादा कैच ड्रॉप हुए। तभी से टी दिलीप पर सवाल उठ रहे थे, जिन्हें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी पसंद करते थे।
हालांकि, अब उनकी विदाई हो गई और असम व रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके पूर्व खिलाड़ी सुभादीप घोष को श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) से पहले फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने 17 फर्स्ट-क्लास मैच और 17 लिस्ट-ए मैच खेले।
सुभादीप घोष ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट न खेला हो लेकिन NCA में कई सालों तक कार्य करने का अनुभव है। वही भारतीय महिला टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी काम किया है।
Sri Lanka Tour से सुभादीप घोष आएंगे नजर
भारतीय टीम की अगली सीरीज श्रीलंका से है। इसी से नए फील्डिंग कोच के रूप में सुभादीप के कार्यकाल की शुरुआत होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि घोष के आने से फील्डिंग में सुधार देखने को मिलेगा। फिलहाल उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कैच ड्रॉप की समस्या को दूर करने की होगी। देखना होगा कि श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर फील्डिंग के दौरान टीम इंडिया का कैसा प्रदर्शन रहता है।
Tagged:
team india Subhadeep Ghosh India Tour of Sri Lanka 2026