ईशान-वैभव-अभिषेक या संजू? एशियन गेम्स में कैसी होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी? किन 2 खिलाड़ियों को देंगे गौतम गंभीर मौका
Table of Contents
Team India's opening pair for Asian Games: सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची प्रान्त और नागोया में एशियन गेम्स का आयोजन होना है। इस बहु-खेल इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है। पिछली बार भी क्रिकेट को जगह मिली थी और टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना परचम लहराया था। इस बार भी भारतीय टीम से कुछ ऐसी ही उम्मीद है।
एशियन गेम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी लेकिन पहले महिलाओं के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 24 सितंबर से पुरुषों का टूर्नामेंट शुरू होगा, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड काफी पहले ही घोषित कर दिया गया था लेकिन सबसे ज्यादा माथापच्ची ओपनिंग जोड़ी बढ़ा सकती है, क्योंकि अभी तक ये फाइनल नहीं हो पाया है कि कौन से दो बल्लेबाज पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
एशियन गेम्स के लिए Team India की ओपनिंग जोड़ी अभी नहीं है फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से तुलना करने पर अब टीम इंडिया (Team India) काफी बदल गई है। टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ज्यादातर मैचों में पारी की शुरुआत की थी लेकिन संजू को हाल ही में टीम से बाहर कर दिया गया। वो एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में हैं लेकिन प्लेइंग XI में जगह मिलेगी या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है।
इसके बाद, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी पक्की लग रही थी लेकिन अभिषेक के फ्लॉप प्रदर्शन से भारतीय टीम चिंता में जरूर होगी, क्योंकि वो एक-दो बड़ी पारी के बाद कई मैचों में फ्लॉप हो जाते हैं। इसी वजह से उनमें निरंतरता की कमी नजर आ रही है।
संजू-अभिषेक की खराब फॉर्म बनी सिरदर्द, वैभव के साथ ईशान भी हो सकते हैं दावेदार
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन शामिल हैं। ये चारों ही इस साल अलग-अलग मौकों पर ओपनिंग करते नजर आए हैं। हालांकि, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर संजू चार पारियों में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए मौका नहीं मिला था, जहां अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 11 रन बनाए। इसी वजह से इन दोनों का ही फॉर्म खराब चल रहा है।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 151 रन बनाकर सभी को काफी प्रभावित किया। उन्होंने दिखाया कि उनके अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सफल होने के गुण हैं। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग की थी लेकिन बाद में उन्हें नंबर-3 पर शिफ्ट कर दिया गया था।
अभिषेक-वैभव की जोड़ी Team India के लिए कर सकती है एशियन गेम्स में ओपनिंग
हालांकि, इस बार की संभावना कम ही नजर आ रही है कि जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को एशियन गेम्स में आजमाया न जाए। शुरूआती मैचों में इन दोनों के ही पारी का आगाज करने की संभावना है। अगर इनकी जोड़ी सफल नहीं होती है तो फिर संजू सैमसन या फिर ईशान किशन को मौका मिल सकता है।