श्रीलंका दौरे पर भी नहीं हुआ इस खिलाड़ी से प्रदर्शन, तो कोच गंभीर चाहकर भी नहीं दे पाएंगे टीम इंडिया में मौका
Published - 03 Aug 2026, 12:55 PM | Updated - 03 Aug 2026, 03:06 PM
Table of Contents
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे (IND vs SL) के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. 15 अगस्त से दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले भारत को जसप्रीत बुमराह के रूप में तगड़ा झटका लगा है. घुटने की इंजरी के चलते उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है, जिसकी वजह से अब एक खिलाड़ी की ऊपर दबाव बढ़ गया है.
यह दौरा (IND vs SL) उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. अगर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में वह टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता है तो उसे हमेशा के लिए अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है. मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस खिलाड़ी को लगातार मौका देने से पीछे हट जाएंगे.
IND vs SL: श्रीलंका दौरा होगा इस खिलाड़ी के लिए अग्निपरीक्षा

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs SL) टीम इंडिया के लिए हर मायनों में बेहद अहम होने वाली है. इस दौरे पर भारत की नजरे न केवल सीरीज जीतने पर होगी, बल्कि कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने पर भी टिकी रहेगी. इसमें सबसे बड़ा नाम युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का है. बीते कुछ समय में उनकी फ्लॉप गेंदबाजी ने सभी को काफी निराश किया है. लगातार अपने साधारण प्रदर्शन के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.
हालांकि, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा और टीम में मौके दिए. लेकिन अब जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की जिम्मेदारियां बढ़ गई है. अगर वह इसमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो उनके लिए टीम में अपनी जगह बरकरार रख पाना बेहद मुश्किल हो सकता है.
श्रीलंका में दिखाना होगा जलवा
पिछले कुछ समय में प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए टीम मैनेजमेंट द्वारा कई मौके मिले हैं, लेकिन हर बार वह इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे. वह अपनी गेंदबाजी से अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह फ्लॉप हुए. इस दौरान वह नई गेंद से विकेट निकालने और साझेदारियां तोड़ने में संघर्ष करते दिखाई दिए. इसलिए अब दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका टेस्ट सीरीज उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है.
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में बढ़ेगी जिम्मेदारी?
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में प्रसिद्ध कृष्णा श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक होंगे. 30 वर्षीय तेज गेंदबाज के पिछले दस मुकाबलों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह 15 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान वह अफगानिस्तान के खिलाफ फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर पाए. जबकि कुछ मुकाबलों में उन्होंने कई महंगे स्पेल भी डाले. वहीं, अब प्रसिद्ध कृष्णा का मकसद श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) में अपनी उपयोगिता साबित करना होगा.
खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही यशस्वी जायसवाल का पीछा, टेस्ट करियर के आंकड़े दे रहे गवाही
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर