6,6,6,6,6,6,6.... श्रीलंका दौरे से पहले अभिषेक शर्मा ने मचाया बल्लेबाजी से तूफान, सिर्फ 40 गेंदों में ठोक डाला दोहरा शतक

Published - 03 Aug 2026, 09:07 AM | Updated - 03 Aug 2026, 10:28 AM

Abhishek Sharma

जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए फॉर्म में वापसी का बिगुल बजा दिया है. उन्होंने हाल ही में पंजाब में खेले गए एक मैच में यादगार पारी खेलकर शानदार कम्बैक किया. मैच में उन्होंने छक्कों की झड़ी लगाते हुए सिर्फ 40 गेंदों में तूफ़ानी दोहरा शतक जड़ डाला. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की यह पारी देखने के बाद से ही उन्हें हर तरफ से खूब तारीफ़ मिल रही है.

Abhishek Sharma के बल्ले ने उगली आग

Abhishek Sharma

पंजाब में जारी पंजाब अंतर-जिला सीनियर टूर्नामेंट 2026-2027 में भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से बवाल मचा दिया है. रविवार को अमृतसर की ओर से खेलते हुए तरनतारन के खिलाफ उनके बल्ले से ऐसे रनों की बारिश हुई कि उनके सामने गेंदबाज घुटने टेकटे नजर आए.

लगातार छक्के-चौकों जड़ उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. 256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बना अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाया. अपनी इस दमदार पारी की बदौलत उन्होंने इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे की नाकाम पीछे छोड़ फॉर्म में वापसी का प्रमाण दिया.

दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी जो शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए हो सकते हैं टीम इंडिया में शामिल

छक्के-चौकों की लगाई झड़ी

2 अगस्त को अमृतसर के मैदान पर खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के लगाए, जिसके दम पर उन्होंने 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली. उनकी इस ऐतिहासिक पारी की मदद से अमृतसर टीम 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रन स्कोरबोर्ड पर लगा सकी.

जवाब में तरनतारन टीम 313 रन बनाने में कामयाब हुई और 220 रनों से मुकाबला हार गई. इस दौरान अर्श दीप सिंह ने 108 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उनका विकेट झटक तरनतारन को बैकफुट पर ला दिया जहां से उनके लिए वापसी कर पाना नामुमकिन रहा.

जिम्बाब्वे-इंग्लैंड में रहे थे फ्लॉप

बीते कुछ समय में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्ला खामोश रहा है. इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर भी वह बड़ी और तूफ़ानी पारी खेलने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों में उन्होंने महज 11 रन ही बनाए थे. जबकि इससे पहले इंग्लैंड टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा 26.2 की औसत से 131 रन ही बटोर सके थे. अपनी पिछली 10 इंटरनेशनल टी20 पारियों में वह केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. ऐसे प्रदर्शन की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार प्लेयर की मौत से सदमे में टीम के खिलाड़ी

Tagged:

team india abhishek sharma
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com