टी20 वर्ल्ड कप के ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), सिराज, रिंकू, सुंदर, अक्षर...
Table of Contents
Team India: टी20 वर्ल्ड कप आज से शुरू हो चूका हैं और आज भारतीय टीम (Team India) अपना पहला मुकबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और उपकप्तान अक्षर पटेल जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया हैं और उस ग्रुप में भारत (Team India) के साथ पाकिस्तान , नीदरलैंड्स , नामीबिया और अमेरिका शामिल हैं। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिली जगह।
सूर्या होंगे Team India के कप्तान
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे । सूर्या पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कमान संभालते नजर आएंगे । खास बात यह है कि टी20 प्रारूप में बतौर कप्तान उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं।
सूर्या की कप्तानी में अब तक भारत ने 42 मैच खेले हैं, जिसमें 32 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में हार मिली है। वहीं 2 मैच टाई रहे हैं और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत 76.19 रहा है, जो किसी भी कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में एशिया कप 2025 का ख़िताब अपने नाम किया था।
टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच में भी भारत ने जीत दर्ज की है।
ऐसे में साफ है कि टीम शानदार लय में है और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम की नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी।
मोहम्मद सिराज को मिली जगह
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम (Team India) में एक अहम बदलाव किया गया है। तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट को मजबूरी में बदलाव करना पड़ा।
राणा की जगह अब मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। सिराज एक अनुभवी गेंदबाज़ और वह नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। उनकी एंट्री से भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती मिलेगी और टीम को संतुलन भी मिलेगा।
रिंकू, सुंदर और अक्षर को किया शामिल
टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित अपडेटेड टीम (Team India) में रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को भी जगह दी गई है। इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को संतुलन और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रिंकू सिंह अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं। वहीं अक्षर पटेल को इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अक्षर का अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़े : हर्षित OUT सिराज IN, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम में हुए बड़े बदलाव, देखें नया स्क्वाड