Suryakumar Yadav की कप्तानी छिनते ही टीम इंडिया को मिला नया कैप्टन, अब ये खिलाड़ी 2028 वर्ल्ड का तक संभालेगा कमान
Published - 04 Jun 2026, 09:24 AM | Updated - 04 Jun 2026, 10:46 AM
Table of Contents
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 टीम इंडिया के कप्तान होंगे या नहीं? पिछले कुछ समय से खबरे आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें इस पद से हटाने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके बतौर बल्लेबाज लगातार प्रर्दशन का स्तर गिरने से टीम प्रबंधन काफी निराश है, जिसकी वजह से वे सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों से कप्तानी का बोझ हटाने के बारे में सोच रहे हैं.
वहीं, अब इस कड़ी में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही मिली खबर के मुताबिक 2028 वर्ल्ड कप तक के लिए 31 वर्षीय खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपने वाला है.
Suryakumar Yadav पर पड़ा रहा है कप्तानी का भार?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम इंडिया की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. उनकी अगुवाई में टीम का प्रर्दशन शानदार रहा और भारत एशिया कप और टी20 विश्वकप जैसे टूर्नामेंट जीत सका. हालांकि, इस दौरान बतौर बल्लेबाज स्काई के प्रर्दशन में काफी गिरावट देखने को मिली.
जब उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला तब से ही उनके बल्ले से कम रन आने लगे, जिससे अब टीम मैनेजमेंट बेहद निराश है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैप्टेंसी के भार के चलते सूर्याकुमार यादव के परफ़ोर्मेंस ग्राफ को झटका लगा है. सूर्याकुमार यादव ने कप्तान बनने के बाद भारत के लिए 45 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 25.88 की औसत से सिर्फ 932 रन निकले.
ये खिलाड़ी करेगा को Suryakumar Yadav रिप्लेस?
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बल्लेबाजी में बार-बार फ्लॉप होने की वजह से भारतीय चयनकर्ता नए कप्तान का चयन करना चाहते हैं. इस बीच खबर आ रही है कि एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के हवाले से मिली खबर के मुतााबिक स्काई को भारत की टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके अलावा टीम में भी उनकी जगह खतरे में है.
बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव के स्थान पर श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोर सौंप सकते हैं. बीते कुछ समय में उन्होंने घरेलू स्तर पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ कप्तानी में भी अच्छा प्रर्दशन किया है. सूत्रों की माने तो श्रेयस अय्यर को आगमी विश्वकप 2028 तक कप्तान बनाया जा सकता है.
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है उपकप्तानी
गौरतलब है कि अगर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम इंडिया कप्तान चुना जाता है तो ईशान किशन या तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी भी कप्तान बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. कम उम्र की वजह से सिलेक्टर्स इन्हें कैप्टन के रुप में देख सकते हैं. लेकिन यदि ईशान किशन या तिलक वर्मा को कप्तानी के लिए नजरअंदाज हो जाते हैं तो ये वाइस-कैप्टन के तौर में टीम जगह बना सकते हैं.
1-2 नहीं कुल 8 टीमों के साथ साल 2026 में बाइलेटरल सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर