कब कहाँ और कैसे देखें IND A vs SL A vs AFG A ट्राई सीरीज? जानें किस चैनल पर देखने को मिलेंगे Vaibhav Sooryavanshi

Published - 04 Jun 2026, 09:14 AM | Updated - 04 Jun 2026, 09:15 AM

IND A vs SL A vs AFG A

IND A vs SL A vs AFG A : युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से आईपीएल 2026 में खूब धूम मचाई. उनकी बैटिंग देखने में बच्चे से बूढ़े तक को बहुत मजा आया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि अच्छा खेलने के लिए अनुभव की नहीं बल्कि जुनून की जरूरत होती है. वैभव आईपीएल 2026 में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने.

अब वह आगामी इंडिया - ए सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. उनकी वजह से श्रीलंका में खेलने जाने वाली इंडिया - ए, अफगानिस्तान - ए और मेजबान श्रीलंका - ए ( IND A vs SL A vs AFG A ) की ट्राई सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. वहीं, वैभव के क्रेज को देखकर ब्रॉडकास्टर्स ने सीरीज को लाइव प्रासरित करने का फैसला किया है. चलिए तो जान लेते हैं कि कब, कहां और किस चैनल पर आप लाइव मैच देख सकते हैं.

IND A vs SL A vs AFG A : 9 से 21 जून के बीच खेली जाएगी ट्राई सीरीज

वनडे ट्राई-सीरीज 9 से 21 जून तक श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका में आयोजित की जाएगी. इस ट्राई श्रृंखला ( IND A vs SL A vs AFG A ) में भारत, अफगानिस्तान और मेजबान श्रीलंका टीमें आपस में भिड़ेगी. वहीं, सीरीज की शुरूआत से पहले चोटिल रियान पराग को इंडिया-ए से बाहर कर दिया गया.

उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. हालांकि, आईपीएल 2026 में ऋतुराज की कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे. खराब कैप्टेंसी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में नीचले क्रम में रही थी.

IND A vs SL A vs AFG A : किस चैनल पर देखें मैच?

इंडिया - ए, अफगानिस्तान - ए और मेजबान श्रीलंका - ए के सभी मैचों का लाइव प्रासारण टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स चैनल और सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर किया जाएगा. मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी

मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार सुबह 9.30 बजे सो होगी. जबकि, टॉस सुबह 9 बजे किया जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी की वजह से लाइव प्रसारण

IND A Vs SL A Vs AFG A

वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इंडिया - ए, अफगानिस्तान - ए और मेजबान श्रीलंका - ए ( IND A vs SL A vs AFG A ) की ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग का निर्णय लिया है.

हालांकि,सोनी नेटवर्क क्रिकेट से दूर था. लेकिन अब उन्होंने 15 साल के युवा बल्लेबाज की फैन फॉलोविंग को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है. साथ ही वैभव को पोस्टर बॉय भी बनया है.

IPL 2027 से बाहर हुआ इस टीम का कप्तान! एक साल पहले पुष्टि करते हुए बोला, 'अब मैं आईपीएल में नहीं....'

ट्राई सीरीज के लिए भारत-ए की टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, जल्द चाहिए A+ blood, नहीं तो बचना मुश्किल

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi IND A vs SL A vs AFG A
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

776

लगभग ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com