1-2 नहीं कुल 8 टीमों के साथ साल 2026 में बाइलेटरल सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान

Published - 04 Jun 2026, 09:16 AM | Updated - 04 Jun 2026, 09:17 AM

Team India

इंडियन क्रिकेट फैंस दिल थाम के बैठिए. आईपीएल भले खत्म हो गया आपकी मौज बरकरार रहने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन भारतीय टीम (Team India) 8 टीमों के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने वाली है, इसमें टी-20 के साथ वनडे और टेस्ट का मारक मज़ा भी मिलेगा।

इस दौरान कुछ शृंखलाएं देश तो कुछ विदेश में खेली जाएंगी। वहीं, एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगी। तो क्या है पूरा शेड्यूल आइए आपको बताते हैं।

अफगानिस्तान के साथ Team India करेगी सीरीज की शुरूआत

Team India

सबसे पहले एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए अफगानिस्तान भारत आ रही है. पहले टेस्ट 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसमें शुभमन गिल (Shubhman Gill) टीम कैप्टन रहेंगे, हालांकि ये मैच टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा।

इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज क्रमशः धर्मशाला (13 जून), लखनऊ (17 जून) और चेन्नई (20 जून) में खेली जाएगी। इस सीरीज का सबसे बड़ा रोमांच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब केवल वनडे टीम का ही हिस्सा हैं।

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, जल्द चाहिए A+ blood, नहीं तो बचना मुश्किल

आयरलैंड-इंग्लैंड में होंगे 7 टी-20

अफगानिस्तान से सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम (Team India) दो टी-20 मैच के लिए आयरलैंड रवाना होगी। दोनों टी-20 बेलफास्ट में 26 और 28 जून को खेले जाएंगे, इसके तुरंत बाद 5 टी-20 और तीन वनडे के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचेगी। जहां 1 जून को पहला टी-20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा।

वहीं, बाकी टी-20 क्रमशः 4 जुलाई (मैनचेस्टर), 7 जुलाई (नॉटिंघम), 9 जुलाई (ब्रिस्टल), 11 जुलाई (साउथैम्पटन) में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे 14 जुलाई (बर्मिंघम), 16 जुलाई (कार्डिफ), 19 जुलाई (लॉर्ड्स) में खेले जाएंगे। इंग्लैंड में करीब 20 दिन बिताकर भारतीय खिलाड़ी जिम्बावे पहुंचेगे, जहां तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।

टी20 टीम से तिलक वर्मा का पत्ता साफ! कोच गंभीर ने खोजा उनका रिप्लेसमेंट, हर दूसरी गेंद पर जड़ता है चौका-छक्का

एशियन गेम्स में उतरेगी मौजूदा चैंपियन इंडिया

इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचेगी, श्रीलंका में 2 टेस्ट और टी-20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम 3 टी-20 के लिए अफगानिस्तान पहुंचेगी। हालांकि इन दोनों देशों के लिए शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स खेले जाएंगे। यहां टीम इंडिया (Team India) मौजूदा चैंपियन के रुप में उतरेगी और स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार होगी।

वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीजन का आगाज

भारतीय खिलाड़ियों का एक दल जहां एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा वहीं, दूसरे दल के साथ 27 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच घरेलू सीरीज शुरू होगी। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमशः 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, इसके तुरंत बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड रवाना होगी।

यहां टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलेगी। ये आयोजन 22 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच होगा, न्यूजीलैंड से लौटने के बाद इंडियन टीम (Team India) का सामना श्रीलंका से होगा, श्रीलंका 3 वनडे और 3 टी-20 के लिए भारत आएगी। ये मुकाबले 13 से 27 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे।

2027 की शुरुआत इंडियन टीम (Team India) जिम्बावे के खिलाफ 3 वनडे से करेगी। ये मुकाबले क्रमशः 3, 6 और 9 जनवरी को कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे, इसके बाद बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। ऑस्ट्रेलियन टीम 5 टेस्ट मैचों के लिए भारत आएगी। 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच पांचों मुकाबले होंगे, ये क्रमशः नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

Tagged:

team india IRE vs IND
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

गुजरात टाइटंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com