IND vs WI Today Match Prediction, 3rd T20I – इंदौर में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 10 Oct 2026, 08:06 PM | Updated - 10 Oct 2026, 08:24 PM
Table of Contents
IND vs WI Today Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I श्रृंखला का तीसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम में दूसरे T20 में श्रृंखला में वापसी करते हुए भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया।
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 82 रन की पारी की मदद से 249 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया लेकिन वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में ही 252 रन बना डाले। दोनों टीमें अब इंदौर में श्रृंखला में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
IND vs WI Live Score, 3rd T20I
IND vs WI 3rd T20I मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स (IND vs WI 3rd T20I Match Details)
| मैच | इंडिया बनाम वेस्टइंडीज |
| स्टेडियम | होलकर स्टेडियम, इंदौर |
| मैच की तारीख | 11 अक्टूबर 2026 (07:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)
-
मैच: 10
-
इंडिया ने जीते: 7
-
वेस्टइंडीज ने जीते: 3
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)
इंडिया: L, W, W, W, W
वेस्टइंडीज: W, L, W, L, W
पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- होलकर स्टेडियम)
होलकर स्टेडियम, इंदौर की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।
यहां खेले गए 3 (T20I) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 67% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 219 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 174 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (55%) |
IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर इंडिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 60–65
-
अनुमानित कुल स्कोर: 225–240
-
मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
-
मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI 3rd T20I Playing XI Today)
इंडिया प्लेइंग-XI:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:
शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI 3rd T20I Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
श्रेयस अय्यर भारत की तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 2 मैचों में 142 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक भी शामिल है। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं।
-
शाई होप अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने शतक लगाया है। ये अभी तक कुल 154 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
मयंक यादव ने पिछले मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। ये इंदौर में भी कारगर साबित हो सकते है।
-
रोस्टन चेस ने पिछले मैच में 6.00 की इकोनॉमी रेट से अच्छी गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।
IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
वेस्ट इंडीज टीम ने दूसरे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है हालांकि अभी भी हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है पिछले मैच में भी टीम ने 249 रन का स्कोर खड़ा किया है। वेस्ट इंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर की फॉर्म एक चिंता का विषय है।
इंडिया के जीतने की संभावना: 60%
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: 249 रन डिफेंड ना कर पाने पर भड़के कोच गंभीर, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
IND vs WI T20 Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
इंडिया टीम स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
India vs West Indies IND vs WI Today Match Prediction IND vs WI Dream11 Prediction IND vs WI 3rd T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।