बिग ब्रेकिंग: अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli, इस वजह से अब नहीं लेंगे हिस्सा
Published - 04 Jun 2026, 11:16 AM | Updated - 04 Jun 2026, 11:17 AM
Table of Contents
Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. श्रृंखला का पहला मुकाबला 13 जून 2026 को होगा. लेकिन इससे पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
वह एक भी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. इस अपडेट के सामने आने के बाद उन क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है जो कोहली (Virat Kohli) को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलता हुआ देखना चाहते थे.
क्यों बाहर हुए Virat Kohli?

विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. जिसके चलते वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. कोहली को पहले ही ओडीआई सीरीज में चुना जा चुका था. लेकिन अब बीसीसीाई के आगे सबसे बड़ा सवाल उनके रिप्लेसमेंट को लेकर बना हुआ है. हालांकि, BCCI ने अधिकारिक रूप से अभी कोहली के रिप्लेमेंट की घोषणा नहीं की है.
फैंस को उनके बेसब्री से 50 ओवर फॉर्मेट में खेलना का इंतजार था. क्योंकि विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे में ही सक्रिय है.
विराट के साथ रोहित के खेलने पर असमंजस
अब हर कोई यह जानना चाहता है कि विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग की समस्या कब हुई? फिलहाल इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
लेकिन आईपीएल 2026 के पलों को फिर से याद करें तो कोहली ब्रेक्स के बीच में ट्रीटमेंट ले रहे थे. वहीं, विराट के अलावा रोहित शर्मा भी इसी समस्या से आईपीएल 2026 में जूझ रहे थे.
जिस कारण उन्हें मुंबई इंडियंस के कुछ मैचों से भी बाहर रहना पड़ा था. बीसीसीई ने हिटमैन को सीरीज से पहले फिटनेस रिपोर्ट देने के लिए कहा है. अगर वह पूरी तरह से फिट होते हैं तो ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेइंग XI का हिस्सा बन पाएंगे.
IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में (Virat Kohli) विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. उन्होंने सीजन का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला था. फाइनल में कोहली ने आरसीबी के लिए 75 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी.
उनकी बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब जीत पाने में कामयाब रही. चेज़ मास्टर के नाम से मशहूर विराट ने पूरे सीजन में 16 मैच खेलते हुए 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला.
IPL Final में Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi से की क्या बातचीत? अब जाकर एक-एक शब्द आया सामने
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर