Suryakumar Yadav अब कप्तान रहेंगे या नहीं? कोच गंभीर ने लिया निर्णय, सुनाया अपना अंतिम फैसला
Published - 04 Jun 2026, 10:50 AM
Table of Contents
Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव के लगातार प्रदर्शन में गिरावट की वजह से उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा था. लेकिन अब इस पर सस्पेंस खत्म करते हुआ आखिरकार बीसीसीआई ने अपना फैसला ले लिया है. काफी लंबे समय से खेल जगत में स्काई (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी जाने की चर्चा थी.
भले ही उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताई थी. लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. फिर आईपीएल 2026 में वह बल्ले से रन बनाने में विफल रहे.
Suryakumar Yadav की किस्मत का कोच गंभीर ने लिया फैसला

अब सूर्या (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे. जबकि, अक्षर को हटाकर उपकप्तानी का जिम्मा तिलक वर्मा को सौंपा गया है. श्रेयस 26 जून से आयलैंड के खिलाफ और उसके बाद इंग्लैंड सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम में की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे.
सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने को लेकर बीबीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी. इसमें सूर्या को भविष्य लेकर चर्चा हुई, और आखिर में कमेटी ने श्रेयस अय्यर के नाम पर सहमति जताई.
हालांकि, मुख्य हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाना चाहते थे. लेकिन बीसीसीआई और अजीत अगरकर इस बात के लिए राजी नहीं थे. लिहाजा, कोच गंभीर को श्रेयस के नाम पर हामी भरनी पड़ी.
रजत पाटीदार हुए साइड लाइन
खास बात यह है कि बीसीसीआई की बैठक में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान रजत पाटीदार के नाम पर चर्चा तक नहीं हुई. जबकि, उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में आरसीबी को 17 साल बाद आईपीएल का खिताब जिताया था. साल 2026 में भी उन्होंने निजी प्रदर्शन के साथ कैप्टेंसी में भी शानदार काम किया, और RCB को बैक टू बैट दो ट्रॉफी जिताई.
वहीं, श्रेयस अय्यर का पिछले दो सालों से आईपीएल में ग्राफ ऊपर बढ़ता रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि, इस साल पीबीकेएस प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बनाई.
लेकिन अय्यर ने टीम को टूर्नामेंट की शुरूआत में लगातार 6 जीत दिलाई. उन्होंने खुद भी 14 मैचों में तूफानी बैटिंग करते हुए 498 रन बनाए. इस दौरान अय्यर के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले.
रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द के चलते खेल जायेगा मुल्लांपुर टेस्ट मैच
गंभीर संजू को बनाना चाहते थे कप्तान
हालांकि, कोच गंभीर तब भी अय्यर के पक्ष में नहीं थे. वब संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट टीम का नया टी20 कप्तान बनाना चाहते थे. लेकिन अगर और चयनसमिति इस बात पर अपनी सहमति नहीं जता पाई.
उनका मानना है कि संजू के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है, ऐसे में उनके ऊपर कप्तानी का जिम्मा सौंपना गलत होगा. बतौर लीडर एक खिलाड़ी का स्थिर परफॉर्मेस जरूरी है.
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में संजून ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थी. लेकिन सिर्फ वर्ल्ड कप और आईपीएल प्रदर्शन के अनुसार उनको कप्तानी नहीं दी जा सकती है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर