Sanju Samson के पक्ष में थे कोच Gautam Gambhir, चयनकर्ताओं ने नहीं मानी बात, इस खिलाड़ी को सौंप दी कमान

Published - 04 Jun 2026, 11:25 AM | Updated - 04 Jun 2026, 11:26 AM

Sanju Samson

टीम इंडिया की टी20 टीम से सूर्यकुमार यादव को हटाने के बाद कप्तानी को लेकर घमासान मचा हुआ है। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना था कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जाए, जबकि चयनकर्ता उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में नहीं थे।

खबर आ रही है कि चयनकर्ताओं की नजर एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी पर है, जिसने कई टीमों को ट्रॉफी दिलाई है। आपको बता दें कि संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी की पैरवी खुद कोच कर रहे थे, इसलिए किसी खिलाड़ी को लेकर इतना घमासान कम ही देखने को मिलता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया गया

Shreyas Iyer

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। हाल ही में खेले गए आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव बुरी तरह फ्लॉप रहे, जिसके बाद मैनेजमेंट ने बदलाव का मन बनाया। इसी वजह से कप्तानी की रेस में संजू सैमसन ,(Sanju Samson) का नाम सबसे आगे चल रहा था।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की उम्र भी 35 वर्ष हो गई है, जिसकी वजह से भविष्य को देखते हुए नए लीडर की तलाश की जा रही थी। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। हालांकि, उन्होंने टी20 विश्व कप में कप्तानी अच्छी की थी, लेकिन उनकी फॉर्म को देखते हुए बोर्ड अब संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की तरफ देख रहा था।

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, जल्द चाहिए A+ blood, नहीं तो बचना मुश्किल

Sanju Samson नहीं, श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान, तिलक उपकप्तान

भारतीय टीम में फिलहाल इतना ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। संजू सैमसन (Sanju Samson) को कप्तान बनाने के लिए गौतम गंभीर ने काफी प्रयास किया, पर चयनकर्ता उनकी बात पर सहमत नहीं हुए। आखिरकार, गंभीर की पसंद संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाने पर अंतिम सहमति बनी।

दूसरी ओर, उपकप्तान के लिए तिलक वर्मा के नाम पर मुहर लगी है। तिलक वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हुए उन्होंने कई मैच जीते हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर के शानदार प्रदर्शन और निरंतरता को देखते हुए भी उन्हें कप्तान के रूप में सबसे बड़ा उम्मीदवार माना गया।

IPL Final में Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi से की क्या बातचीत? अब जाकर एक-एक शब्द आया सामने

रजत पाटीदार को किया गया नज़रअंदाज़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाकर इतिहास रचने वाले रजत पाटीदार को कप्तानी की उम्मीदवारी से पूरी तरह साइडलाइन किया गया। हालांकि, माना जा रहा था कि रजत पाटीदार को उपकप्तान नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं की बैठक में इस बात को भी खारिज कर दिया गया। इसके अलावा बड़ा अपडेट यह भी है कि श्रेयस अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे।

श्रेयस अय्यर लगातार निरंतर प्रदर्शन करते दिखे हैं। वह जब केकेआर (KKR) के कप्तान थे, तब 2024 में टीम को ट्रॉफी दिलाई थी, इसके अलावा आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। इस साल भी पंजाब किंग्स लगातार पहले 6 मुकाबले जीतकर टेबल टॉपर बनी रही, जबकि आखिरी 6 मुकाबले हारने के बाद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुभमन गिल

तीन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com