हांगकांग सिक्सेस टुर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, दिनेश कार्तिक(कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी......

Published - 02 Nov 2025, 01:12 PM | Updated - 02 Nov 2025, 11:36 PM

Team India

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट का आगाज जल्द होने वाला है। अब कुछ ही दिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने के लिए बाकी रह गए हैं। इसी बीच इस अहम टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो गया है। इस टीम में कई अहम खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम (Team India) की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दिया गया है। चलिए आपको विस्तार से पूरी टीम के बारे में बताते हैं।

हांगकांग सिक्सेस के लिए Team India का हुआ ऐलान

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 नवंबर से होगी और 9 नवंबर के दिन इस टूर्नामेंट का समापन होगा। इसी बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो गया है। भारत की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार इस टूर्नामेंट में मौका दिया गया है। भारत की इस टीम में अभिमन्यु मिथुन, बाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहबाज नदीम और दाएं हाथ के बल्लेबाज पप्रियांक पांचाल को इस टीम में मौका दिया गया है।

दिनेश कार्तिक संभालेंगे टीम की कप्तानी

हांगकांग सिक्सेस के लिए अगर भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी की बात की जाए तो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम का कप्तान इस टूर्नामेंट के लिए बनाया गया है। दिनेश कार्तिक को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। क्योंकि वह आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तानी काफी समय तक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स को छोड़ दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हुए संजू सैमसन, इस विस्फोटक बल्लेबाज से हुई अदलाबदली

पहली बार टूर्नामेंट में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम (Team India) की बात की जाए तो इस टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी चुना गया है। इस टूर्नामेंट में रविचंद्रन अश्विन पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिटायरमेंट के बाद अश्विन अलग-अलग लीग में भी हिस्सा लेने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में अश्विन को खेलते देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम (Team India) के प्रदर्शन की बात की जाए तो पिछले सीजन में भारतीय टीम रॉबिन उथप्पा की कप्तानी में टूर्नामेंट में खेलने उतरी थी। जिसमें दिग्गज खिलाड़ी मनोज तिवारी केदार जाधव जैसे भी खिलाड़ी टीम में शामिल थे लेकिन टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टूर्नामेंट में ये टीमें लेंगी हिस्सा

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, नेपाल, कुवैत, श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग जैसी टीमें हिस्सा लेंगी।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

दिनेश कार्तिक (कप्तान) अभिमन्यु मिथुन, भरत चिपली, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी,शाहबाज नदीम।

यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के बीच फैंस को लगा झटका, 2575 रन बनाने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Tagged:

team india dinesh kartik Ravichandran Ashwin cricket news HongKong
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक करेंगे।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com