श्रीलंका गए इन 3 खिलाड़ियों को अब टीम मैनेजमेंट को भेज देना चाहिए टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंंड

Published - 02 Jul 2021, 05:00 PM

IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में इन बदलावों के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इस वक्त इंग्लैंड में है, तो वहीं शिखर धवन के नेतृत्व में भारत की 'B' टीम श्रीलंका दौरे पर है। ये दोनों ही टीमें क्वालिटी प्लेयर्स से भरी हुई हैं। एक ओर इंग्लैंड में भारत को 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, तो वहीं श्रीलंका दौरे पर भारत को 13 जुलाई से सीमित ओवर सीरीज खेलनी है।

हाल ही में भारत ने WTC फाइनल खेला, जिसमें न्यूजीलैंड के सामने 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत को इंग्लैंड दौरे पर टीम में कुछ खिलाड़ियों को जोड़ने की जरुरत जरूर महसूस हुई होगी। सोशल मीडिया पर भी कई खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए ना चुने जाने पर सवाल उठाए गए।

तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस वक्त श्रीलंका में हैं, लेकिन उन्हें टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड दौरे पर बुला देना चाहिए।

श्रीलंका में मौजूद 3 खिलाड़ियों को Team India को इंग्लैंड चाहिए भेजना

1- पृथ्वी शॉ

team india

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें Team India को श्रीलंका से इंग्लैंड दौरे पर बुला लेना चाहिए। असल में मौजूदा समय में शुभमन गिल का आगामी टेस्ट सीरीज के शुरुआती कुछ मैचों में खेलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है, क्योंकि वह हेम्सट्रिंग से जूंझ रहे हैं।

हालांकि वह इंग्लैंड में ही रहेंगे, क्योंकि आगे मैचों में वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन गिल ने WTC फाइनल में दोनों पारियों में मिलाकर 36 रन बनाए, जो काफी निराशाजनक था। लेकिन अब यदि बात करें, पृथ्वी शॉ की, तो खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए और फिर आईपीएल में भी लाजवाब प्रदर्शन किया।

ऐसे में यदि गिल की जगह पृथ्वी शॉ को टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड बुलाती है, तो ये टीम के लिए अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि अब तक शॉ ने इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, मगर उनका फॉर्म भारत के काम आ सकता है।

2- भुवनेश्वर कुमार

team india

स्विंग के सुल्तान माने जाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया था। इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि वह इस वक्त श्रीलंका दौरे पर बतौर उपकप्तान टीम का हिस्सा हैं। मगर ये कहना गलत नहीं होगा की भुवी की जरुरत इंग्लैंड में अधिक है।

मुश्किल परिस्थितियों में उनकी स्विंग भारत के काफी काम आ सकती है। अभी जब WTC फाइनल में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिख रहे थे, तब उन परिस्थितियों में भुवी कारगर साबित हो सकते थे। असल में भुवनेश्वर के पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कला है, जिसकी भारत को काफी जरुरत है।

इसलिए कहा जा सकता है कि अब टीम मैनेजमेंट को इस अनुभवी तेज गेंदबाज को इंग्लैंड दौरे पर बुलाना चाहिए। ताकि वह आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकें। इंग्लैंड में भुवी ने 12 मैचों में 28.08 के औसत से 28 विकेट चटकाए हैं।

3- हार्दिक पांड्या

team india

इंग्लैंड में मौजूद Team India में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी है और ये कमी हार्दिक पांड्या पूरी कर सकते हैं, जो इस वक्त श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवर क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे हैं।

हाल ही में WTC फाइनल में जब टीम ने मैच गंवा दिया, तो सभी का ये मानना था कि भारत किसी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ उतरते, तो अच्छा होता। वैसे तो पिछले कुछ समय से पांड्या वर्कलोड मैनेज करते हुए गेंदबाजी करते नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि वह टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए गेंदबाजी करेंगे।

ऐसे में यदि टीम मैनेजमेंट उन्हें श्रीलंका से इंग्लैंड बुलाती है, तो टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी पूरी हो जाएगी, जो इंग्लिश परिस्थितियों में भारत के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है।

Tagged:

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया पृथ्वी शॉ भुवनेश्वर कुमार
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com