टीम की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया
Table of Contents
वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Team) घर पर पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है। ये दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो मैचों की सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज के नाम रहा था। वहीं, दूसरे टेस्ट में अभी तीन दिन का खेल हुआ है। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान का शिकंजा मजबूत लग रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज की दूसरी पारी लड़खड़ा सी गई है।
मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान वेस्टइंडीज को बड़ा झटका भी लगा, क्योंकि टीम (West Indies Team) का एक खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गया और उसे स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया।
West Indies Team के खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर पर गए बाहर

दरअसल, पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान बाबर आजम को रन आउट करने के दौरान वेस्टइंडीज टीम (West Indies Team) के ओपनर ब्रेंडन किंग बुरी तरह चोटिल हो गए। उनकी चोट काफी गंभीर साबित हुई, क्योंकि इसके बाद वो खुद से उठ भी नहीं पा रहे थे। इसी वजह से फिजियो और मेडिकल टीम ने स्ट्रेचर का सहारा लिया और किंग को उस पर लिटाकर मैदान से बाहर ले गए।
बाबर आजम को किया रन आउट, लेकिन खुद चोटिल हो गए ब्रेंडन किंग
दरअसल, वेस्टइंडीज (West Indies Team) की पहली पारी के स्कोर 344 के जवाब में पाकिस्तान ने बाबर आजम (88) और अब्दुल्लाह शफीक (160*) की साझेदारी की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर 250 से ज्यादा रन बना लिए थे। लग रहा था कि ये दोनों 300 का आंकड़ा भी पार करा देंगे लेकिन तभी एक तेज सिंगल भागने के प्रयास में बाबर रन आउट हो गए और तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।
पाकिस्तान की पारी के 75वें ओवर की पांचवीं गेंद को बाबर आजम ने हल्के हाथों से ऑफ साइड की तरफ खेलकर तेजी से एक रन चुराना चाहा। इसी वजह से वह शॉट खेलते ही रन लेने के लिए आगे निकल पड़े लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद अब्दुल्लाह शफीक ने थोड़ा आगे बढ़ने के बाद मना कर दिया लेकिन तब तक बाबर काफी आगे आ गए थे।
इसी मौके का फायदा उठाकर ब्रेंडन किंग ने डायरेक्ट हिट कर दिया और बाबर डाइव लगाने के बावजूद आउट हो गए। इस दौरान ब्रेंडन जमीन पर बुरी तरह गिर गए और फिर फिजियो ने उनकी जांच की और बाद में स्ट्रेचर की मदद से उन्हें बाहर ले गए।
तीसरे दिन ब्रेंडन किंग बल्लेबाजी करने नहीं उतरे
ब्रेंडन किंग की चोट काफी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Team) दूसरी पारी में लगातार विकेट गंवा रही थी लेकिन फिर वो बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कैरेबियाई टीम ने 103/6 का स्कोर बना लिया था और क्रीज पर जस्टीन ग्रीव्स (1*) मौजूद हैं। देखना होगा कि अब चौथे दिन किंग बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं।
वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Team) ने मुकाबले में 60 रनों की बढ़त बना ली है लेकिन अगर उसने इसमें ज्यादा इजाफा नहीं किया तो पूरी संभावना है कि पाकिस्तान जीत दर्ज करेगा और सीरीज भी 1-1 से ड्रॉ करा लेगा।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लंबी बीमारी से जंग हार दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा