क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लंबी बीमारी से जंग हार दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
Published - 05 Aug 2026, 09:21 AM | Updated - 05 Aug 2026, 10:19 AM
Table of Contents
मंगलवार को क्रिकेट गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. क्रिकेट की एक जानी-मानी शख्सियत ने लंबी बिमारी से जंग हारने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दिग्गज के निधन की खबर से भारतीय क्रिकेट टीम समेत करोड़ों क्रिकेट फैंस को गहरा सदमा लगा है. इस बीच सभी को सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भी देखा गया है.
क्रिकेट जगत में पसरा मातम
भारत के जानें मानें शिक्षाविद और बिहार, पश्चिम बंगाल तथा त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी वाई पाटील (DY Patil) का मंगलवार को निधन हो गया है. 90 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस दिग्गज ने कोल्हापुर में अंतिम सांस ली. इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि वे दूरदर्शी शिक्षाविद थे. उन्होंने कई जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ा.
श्रीलंका पहुंचते ही टीम इंडिया पर मंडराया खतरा, जानिए क्या है पूरा मामला
पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. पाटिल (DY Patil) ने एक्स पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें परोपकारी कार्यों और वंचितों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने लिखा,
“श्री डीवाई पाटिल जी परोपकार और विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करने में सबसे आगे थे। उन्होंने हमेशा दूसरों, खासकर गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।”
कौन है DY Patil?

22 अक्टूबर 1935 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के अंबाप गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉ. डी वाई पाटील (DY Patil) ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1957 में की. इसके अलावा उनका क्रिकेट से भी संबंध है. वह नवी मुंबई स्थित विश्व-प्रसिद्ध डी वाई पाटिल स्टेडियम और डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हुए थे, जिसे देश में क्रिकेट और अन्य खेलों के विकास के लिए जाना जाता है. डी वाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन किया जाता है.
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, इस नियम के तहत BCCI को ऑक्शन में शामिल करना होगा नाम
Tagged:
team india bcci DY Patilऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर