SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया, बावजूद एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में प्रवेश करना होगा

Published - 22 May 2026, 11:53 PM | Updated - 23 May 2026, 12:02 AM

SRH VS RCB

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 200 रन ही बना सकी। इस धमाकेदार जीत के बावजूद SRH vs RCB मैच के बाद हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर मैच का रास्ता चुनना होगा।

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 256 का लक्ष्य

ABHISHEK SHARMA

SRH vs RCB मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ रनों की बरसात की। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया।

हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा ने टीम को बहुत ही तेज शुरुआत दी और मात्र 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 56 रन ठोक डाले।

मध्यक्रम के बल्लेबाजों करने आए ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली जिसके बाद उनका साथ दे रहे हेनरिक क्लासेन ने भी 24 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर विशाल स्कोर बनाने में योगदान दिया।

आरसीबी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए। आरसीबी के तीनों मुख्य पेसर को 50 से ज्यादा रन पड़े। एक नजर डाले तो भुवनेश्वर को चार में 51, हेजलवूड को 55 तो रसिख सलाम दार को चार ओवर में 52 रन पड़े जबकि रसिख दो विकेट लेने में कामयाब रहे।

AFG मैचों से बाहर रहे Vaibhav Sooryavanshi अब इस सीरीज में करेंगे डेब्यू! चयनकर्ता मौका देने को तैयार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 55 रनों से हार

SRH vs RCB में 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए।

टीम को वेंकाटेश अय्यर ने अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन 19 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए हालांकि, मध्यक्रम में रजत पाटीदार ने मैच को संभालने की कोशिश की और तेजी से रन बनाए, लेकिन वे जीत की जरूरी रन गति को बनाए रखने में नाकाम रहे।

आरसीबी की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की सधी हुई गेंदबाजी के सामने वे 55 रन पीछे रह गए।

इस तरह हैदराबाद ने इस SRH vs RCB मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 और साकिब और हेड के नाम एक-एक विकेट दर्ज हुआ।

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, तो रनर-अप से लेकर 10वें नंबर की टीम भी होगी मालामाल, जानें किसकों मिलेंगे कितने करोड़

जीत के बाद भी हैदराबाद को खेलना होगा एलिमिनेटर मुकाबला

इस शानदार और बड़ी जीत के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की राह आसान नहीं हुई है। अंक तालिका के समीकरणों के कारण, हैदराबाद को सीधे क्वालीफायर खेल कर फाइनल में पहुंचने का मौका नहीं मिल सका है।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ नियमों के मुताबिक, इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा।

एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, जहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। हैदराबाद के प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम अपनी इस बेहतरीन फॉर्म को एलिमिनेटर मैच में भी जारी रखेगी और फाइनल में प्रवेश करेगी।

Tagged:

ISHAN KISHAN SRH vs RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com