IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, तो रनर-अप से लेकर 10वें नंबर की टीम भी होगी मालामाल, जानें किसकों मिलेंगे कितने करोड़

Published - 22 May 2026, 10:23 PM | Updated - 22 May 2026, 10:38 PM

IPL 2026

दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी IPL 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस साल न सिर्फ मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात हो रही है, बल्कि सीजन के अंत में टीमों पर पैसों की भी भारी बारिश होने वाली है।

बीसीसीआई (BCCI) इस बार प्राइज पूल को और भी ज्यादा ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि इस बार विजेता, उपविजेता और बाकी टीमों को कितने करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

​2008 से अब IPL 2026 तक कितना बदला प्राईज मनी?

IPL 2026

साल 2008 में जब आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर आज यानी IPL 2026 तक लीग की ब्रांड वैल्यू में हजारों गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। साल 2008 में पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को प्राइज मनी के तौर पर सिर्फ 4.8 करोड़ रुपये मिले थे।

​इसके बाद साल 2010 में इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया। साल 2014 में यह राशि 15 करोड़ और साल 2018 में इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

पिछले कुछ समय से प्राइज पूल लगभग 45 करोड़ रुपये से अधिक का रहा है, जो सभी टॉप टीमों और खिलाड़ियों के बीच बांटा जाता है। इस बार फ्रेंचाइजियों की आसमान छूती वैल्यू को देखते हुए बीसीसीआई इस प्राइज पूल को और बढ़ा सकता है।

IPL 2026 Playoff Race: राजस्थान-पंजाब या KKR? जानें कौन सी होगी प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम! समझें तीनों का समीकरण

​विनर और रनर-अप को मिलेंगे इतने करोड़

​पिछले सीजन के आंकड़ों और ट्रेंड को देखें तो इस बार भी चैंपियन बनने वाली टीम को कम से कम 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिलना तय है। वहीं, फाइनल मैच में हारने वाली यानी रनर-अप टीम को करीब 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सिर्फ टॉप-4 टीमें ही नहीं, बल्कि पॉइंट्स टेबल में नीचे रहने वाली अन्य टीमें भी खाली हाथ नहीं लौटेंगी।

लीग स्टेज के दौरान हर मैच जीतने पर टीमों को एक तय रकम मिलती है, जिससे 10वें नंबर की टीम भी करोड़पति बनकर ही घर लौटती है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) जैसे व्यक्तिगत अवॉर्ड्स जीतने वाले खिलाड़ियों को भी लाखों रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

IPL 2026 के ये 4 कप्तान, अगले सीजन भी बने रहेंगे टीम के राजा, इनकी कुर्सी 2027 में भी पूरी तरह पक्की

​जानिए कैसे बंटते हैं प्राइज मनी के पैसे

​बहुत से क्रिकेट फैंस को लगता है कि प्राइज मनी के सारे पैसे सीधे खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। नियमों के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली यह पुरस्कार राशि सीधे फ्रेंचाइजी के खाते में जाती है।

इसके बाद फ्रेंचाइजी इस पैसे का वितरण करती है। आमतौर पर इनामी राशि का एक बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बोनस के रूप में बांट दिया जाता है। हालांकि, किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा, इसका अंतिम फैसला पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट पर निर्भर करता है।

फ्रेंचाइजी चाहे तो अपनी तरफ से भी खिलाड़ियों को इस राशि को बढ़ाकर दे सकती है। IPL 2026 का यह सीजन न सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से बल्कि पैसों के मामले में भी अब तक का सबसे बड़ा सीजन साबित होने जा रहा है।

Tagged:

IPL 2026 PRIZE MONEY
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com