IPL 2026 के ये 4 कप्तान, अगले सीजन भी बने रहेंगे टीम के राजा, इनकी कुर्सी 2027 में भी पूरी तरह पक्की

Published - 22 May 2026, 04:40 PM | Updated - 22 May 2026, 04:41 PM

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच इस समय अपने चरम पर है। हर सीजन की तरह इस साल भी कई कप्तानों की किस्मत दांव पर लगी है। जहां कुछ टीमों के कप्तान अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,

वहीं 4 कप्तान ऐसे हैं जिन्होंने IPL 2026 अपनी बेहतरीन लीडरशिप और शानदार खेल से फ्रेंचाइजी का दिल जीत लिया है। इन कप्तानों की कुर्सी आईपीएल 2027 के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रही है।

रजत पाटीदार और पैट कमिंस ने कप्तानी में गाड़े झंडे

GILL AND CUMMINS

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल में अपनी कप्तानी से सबको हैरान कर दिया है। पिछले साल अपनी टीम को चैंपियन बनाने वाले पाटीदार ने IPL 2026 में भी बल्ले से कोहराम मचाया है। आपको बतो दें पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का जीत प्रतिशत 76.19 रहा है।

वह 213 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और उनकी कप्तानी में आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। ऐसे में 2027 में भी उनका कप्तान रहना तय है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस की बादशाहत भी बरकरार है।

चोट के बाद वापसी करते हुए कमिंस ने अपनी टीम को एक बार फिर IPL 2026 में प्लेऑफ का टिकट दिला दिया है। फ्रेंचाइजी उनके कूल अंदाज और विनर माइंडसेट पर पूरा भरोसा करती है, जिससे अगले साल भी वह टीम के राजा बने रहेंगे। जबकि कमिंस के कप्तानी में हैदराबाद की जीत प्रतिशत 54.28 रहा है।

GT vs CSK STATS: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ Chennai Super Kings की सबसे बड़ी हार, जाने और क्या-क्या रिकॉर्ड बना

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी IPL 2026 में अच्छी कप्तानी दिखायी

गुजरात टाइटंस (GT) के युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए IPL 2026 किसी सपने जैसा साबित हो रहा है। गिल ने लगातार दूसरे सीजन में कप्तान के तौर पर 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। साथ ही उन्होंने अपने टी20 करियर के 6000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूत स्थिति में है। गिल का यह प्रदर्शन उनकी कप्तानी की कुर्सी को 2027 के लिए बिल्कुल पक्का करता है। गिल की कप्तानी में टीम की जीत प्रतिशत 56.41 रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस सीजन में इतिहास रच दिया है।

अय्यर आईपीएल इतिहास में 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनका जीत का प्रतिशत एमएस धोनी के बराबर पहुंच चुका है। सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब की टीम अय्यर की लीडरशिप में आगे बढ़ रही है, अय्यर के कप्तानी में पंजाब 61.11 प्रतिशत मैच में बाजी मारी है।

जिसके कारण फ्रेंचाइजी उन्हें लंबे समय तक कप्तान बनाए रखने के मूड में है, हालांकि आखिरी में पंजाब किंग्स जीत के लिए तरस गई जिसके कई कारण हैं।

वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, इंजर्ड प्लेयर को बनाया कप्तान, तो 23 वर्षीय खिलाड़ी हुआ बाहर

इन कप्तानो पर 2027 में भी फ्रेंचाइजी का भरोसा

इन चारों कप्तानों ने न केवल मैदान पर रन बनाए हैं, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम को जीत दिलाई है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण होती है, और इन कप्तानों ने वह करके दिखाया है।

यही वजह है कि फ्रेंचाइजी मालिकों के अनुसार, आईपीएल 2027 में भी रिटेंशन प्रोसेस के दौरान इन खिलाड़ियों की भूमिका में कोई बदलाव नहीं होगा। ये चारों खिलाड़ी अगले सीजन में भी अपनी-अपनी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

फिलहाल आईपीएल 2026 का रोमांच काफी बढ़ चुका है और प्लेऑफ के आखिरी स्थान के लिए टक्कर बढ़ गया है, अभी तक तीन टीम मुंबई, चैन्नई और लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

तीन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com